- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (7 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

7 मई, गुरुवार को मेष राशि वालों को नौकरी में अच्छी खबर मिल सकती है। वृष राशि वालों को मार्केटिंग और संपर्कों से फायदा होगा। मिथुन राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी या पॉलिसी में निवेश करना उचित रहेगा।
कर्क राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स दोबारा शुरू हो सकता है। सिंह राशि वालों को फंसे पैसे का कुछ हिस्सा मिल सकता है और नौकरी में टारगेट आसानी से पूरा होगा।
कन्या राशि वालों को बिजनेस में नई उपलब्धियां और फायदा मिलेगा। तुला राशि वालों को इनकम-एक्सपोर्ट से फायदा मिलने की संभावना है। धनु राशि की महिलाओं को बिजनेस में सफलता मिल सकती है।
कुंभ राशि वालों की रुकी पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मीन राशि वालों के लिए छोटा निवेश फायदेमंद रहेगा। इनके अलावा वृश्चिक और मकर राशि वालों को बिजनेस फैसलों और ऑफिस पॉलिटिक्स में सावधानी रखनी होगी।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- पारिवारिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए परिजनों के साथ सकारात्मक विचार-विमर्श होगा। किसी प्रिय मित्र की परेशानी में मदद करने से आपको दिल से खुशी मिलेगी। रोजगार प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे युवाओं को कोई उम्मीद मिल सकती है। नेगेटिव- अतीत की कोई नकारात्मक बात आज आप पर हावी हो सकती है और इसका असर रिश्तों पर भी पड़ेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें, वरना वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें और व्यर्थ की गतिविधियों पर ध्यान न दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में फाइनेंस से जुड़ा कोई खास काम पूरा होगा। इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए उचित भाग्य का निर्माण कर रही है। मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियां व्यवस्थित रूप से पूरी हो जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों को भी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। लव- घर का वातावरण खुशनुमा और सुकून भरा रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम या गला खराब रहने जैसी किसी दिक्कत को नजरअंदाज न करें। तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3
वृष – पॉजिटिव- मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना आपको नया नजरिया देगा। कोई खुशखबरी भी मिलने वाली है। युवा वर्ग को अपने किसी काम में सफलता मिलने से राहत रहेगी। मानसिक सुख के लिए किसी एकांत या धार्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर बिताएं। नेगेटिव- दिन के दूसरे हिस्से में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। धैर्य और शांति रखें। पारिवारिक मामलों में भी अपना योगदान देना जरूरी है। युवा वर्ग व्यर्थ की मौज-मस्ती में समय खराब न करें, वरना कोई उपलब्धि हाथ से निकल सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में हाथ आए किसी भी अवसर को ज्यादा सोच-विचार में न गंवाएं और तुरंत फैसला लें। संपर्क सूत्रों और मार्केटिंग से जुड़े कामों में फायदा होने की संभावना है। लेकिन किसी भी तरह की उधारी न करें। युवाओं को भी अपने करियर को प्राथमिकता देने की जरूरत है। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों के आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी सुखद रहेंगे। स्वास्थ्य- संतुलित आहार के साथ व्यायाम और योग पर भी ध्यान दें। इससे इम्यूनिटी मजबूत रहेगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन – पॉजिटिव- आज का दिन खासतौर पर महिलाओं के लिए उपलब्धियों वाला रहेगा। कई नई जानकारियां और अनुभव भी सीखने को मिलेंगे। रुके हुए कामों में गति आएगी। किसी पॉलिसी या प्रॉपर्टी आदि में निवेश करना उचित रहेगा। नेगेटिव- मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। आपकी किसी व्यक्तिगत बात को लेकर परिवार में तनाव हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने स्वभाव को लेकर आत्मचिंतन करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही न करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। इस समय किसी भी नई योजना या प्लानिंग पर काम करना नुकसानदायक रह सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई डील करनी हो, तो ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें और पेपर्स की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। लव- घर में व्यवस्थित और सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। स्वास्थ्य- मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9
कर्क – पॉजिटिव- कोई रुका हुआ इनकम सोर्स दोबारा शुरू हो सकता है। प्रॉपर्टी या घर की सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी में अधिकतर समय बीतेगा। बच्चों को आपके मार्गदर्शन में कोई फैसला लेने में आसानी होगी और उनका मनोबल भी बढ़ेगा। नेगेटिव- जोश में आकर अपनी बातें किसी के साथ शेयर कर सकते हैं, जो आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। वे आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। यात्रा में अपने सामान का विशेष ध्यान रखें।
व्यवसाय- बिजनेस से जुड़े महत्वपूर्ण काम तय समय पर निपटाने की कोशिश करें। अभी समय बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है, लेकिन गतिविधियों में कुछ सुधार जरूर आएगा। ऑफिस में किसी कर्मचारी की वजह से प्रोजेक्ट में दिक्कतें आ सकती हैं। लव- पति-पत्नी के बीच आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। दोस्तों के साथ पिकनिक या मूवी आदि का प्रोग्राम बन सकता है। स्वास्थ्य- घर के बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को लापरवाही में न लें। तुरंत इलाज करवाएं। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4
सिंह – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से आप जो योजनाएं बना रहे थे, अब उन्हें लागू करने का उचित समय है। प्रयासरत रहें। अगर कहीं पैसा उधार दिया हुआ है या फंसा हुआ है, तो आज उसका कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है। किसी राजनीतिक संपर्क से भी आपको फायदा होने की उम्मीद है। नेगेटिव- अपने स्वभाव में लचीलापन लाना जरूरी है। विपरीत परिस्थितियों में भावनाओं के आवेश में न आएं। दूसरों के साथ शक और वहम जैसी स्थिति न आने दें। संतान की किसी समस्या में उसका सहयोग करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यापार में विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर गंभीरता से विचार करें और अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी को भी बेहतर करें। आयात-निर्यात से जुड़े बिजनेस में बेहतर लाभ के योग बने हुए हैं। नौकरी में अपना टारगेट आसानी से हासिल हो जाएगा। लव- पति-पत्नी के प्रयासों और सामंजस्य से घर में सुखद माहौल बना रहेगा। प्रेम प्रसंग बदनामी और अपयश का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। इस समय किसी तरह के इंफेक्शन की आशंका है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7
कन्या – पॉजिटिव- आज आप मानसिक और शारीरिक स्तर पर खुद को स्वस्थ और प्रसन्न महसूस करेंगे। उचित फैसले लेने में भी सक्षम रहेंगे। किसी रिश्तेदार से जुड़ी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। अगर बंटवारे से जुड़ा कोई काम चल रहा है, तो उसे किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें। नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें, क्योंकि इससे तनाव और संबंध खराब होने के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा। महिलाएं विपरीत लिंग के लोगों से बातचीत करते समय सावधानी रखें, वरना किसी तरह की बदनामी हो सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में कुछ नई उपलब्धियां मिलेंगी। उचित सूझबूझ और समझदारी से उन पर तुरंत काम करें। इस समय मार्केटिंग और पेमेंट कलेक्ट करने जैसे कामों पर ध्यान केंद्रित रखें। पब्लिक रिलेशन आपके लिए बिजनेस से जुड़े नए स्त्रोत बना सकते हैं। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। लव- घर की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य- आप किसी मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं, तो ज्यादा सोच-विचार और तनाव से बचें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
तुला – पॉजिटिव- आज का दिन आपको कोई यादगार पल देने वाला है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात बहुत लाभदायक रहेगी। आपके दिमाग में नई-नई योजनाएं आएंगी, जो घर और बिजनेस दोनों के लिए उचित साबित होंगी। परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी अच्छा समय बीतेगा। नेगेटिव- किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। इस समय बहुत धैर्य और शांत मन रखने की जरूरत है। किसी मित्र या भाई के साथ संबंध खराब होने की आशंका है। इसका नकारात्मक असर आपकी कार्यक्षमता पर पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में काम करने का जुनून आपको मेहनत के उचित परिणाम देगा। आयात-निर्यात के बिजनेस में लाभ के उचित अवसर बने हुए हैं। कोई नई योजना भी बन सकती है। किसी भी ऑफिशियल यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। लव- वैवाहिक और प्रेम संबंध, दोनों में उचित भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर से जुड़ा प्लान भी बन सकता है। स्वास्थ्य- असंतुलित खान-पान की वजह से पाचन संबंधी समस्या बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9
वृश्चिक – पॉजिटिव- इस राशि के लोगों की सक्रियता और आकर्षक व्यक्तित्व भरपूर बना रहेगा। अपनी योजनाओं को वास्तविक रूप देने का अनुकूल समय है। युवा वर्ग अपने लक्ष्य को लेकर फोकस रहेंगे। कुछ समय रचनात्मक और मनपसंद कामों के लिए भी जरूर निकालें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव- ध्यान रखें कि जल्दबाजी और भावुकता में लिया गया फैसला भविष्य में दिक्कतें खड़ी कर सकता है। बेहतर होगा कि किसी की सलाह मानने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में अनुकूलता रहेगी। प्रभावशाली और अनुभवी लोगों की गतिविधियों पर ध्यान दें, इससे आपको कई अहम जानकारियां मिलेंगी। आपने अपने कारोबार में बदलाव से जुड़ी जो नीतियां बनाई हैं, उन पर जल्दी अमल करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए किसी वजह से अपमानजनक स्थिति बन सकती है। लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। परिवार के साथ किसी मनोरंजक जगह पर जाने का अवसर भी मिलेगा। स्वास्थ्य- खान-पान पर नियंत्रण रखें, वरना सेहत बिगड़ सकती है। कब्ज और गैस जैसी स्थिति न बनने दें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
धनु – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत कुछ व्यस्तता वाली रह सकती है, लेकिन अंत में परिणाम बेहतर मिलेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी और विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा। सोसाइटी से जुड़े किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक रहेगा। नेगेटिव- जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में विवाद बढ़ सकता है। धैर्य रखें, क्योंकि आज परिस्थितियों में कुछ सकारात्मक बदलाव भी आ रहा है। अपनी समस्याओं का समाधान पाने के लिए स्वभाव में थोड़ी व्यवहारिकता लाना भी जरूरी है। युवा अपने करियर पर फोकस रखें।
व्यवसाय- आज बिजनेस कर रही महिलाओं को विशेष सफलता मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और सहयोगियों की सलाह को भी महत्व दें, निश्चित ही कोई उचित समाधान मिलेगा। पब्लिक रिलेशन और मीडिया से जुड़ी गतिविधियों में सुधार होगा। लव- घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और मधुर यादें भी ताजा होंगी। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मकर – पॉजिटिव- दिन व्यस्तता भरा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम के पूरा होने से राहत मिलेगी। अपनी किसी खास योग्यता को निखारने का अनुकूल समय है। लोगों की परवाह न करके अपने कामों पर ध्यान केंद्रित करना आपको नई उपलब्धि दिलाएगा। नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की आशंका है, जिसकी वजह से आपकी मान-हानि हो सकती है। बेहतर होगा कि इन मामलों से दूर रहें। युवाओं को प्रतियोगिता से जुड़ी तैयारी में और ज्यादा मेहनत करनी होगी।
व्यवसाय- बिजनेस में छोटी-मोटी चुनौतियां सामने आएंगी। साझेदारी से जुड़े बिजनेस में पारदर्शिता रखना जरूरी है। किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों की सलाह पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में चल रही राजनीति से दूर रहें। लव- व्यस्तता के बावजूद जीवनसाथी के लिए कुछ समय जरूर निकालें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य- गलत खान-पान की वजह से पेट खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी। अगर पैतृक प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज आपसी तालमेल से उसका समाधान हो सकता है। नजदीकी संबंधों में चल रहे गिले-शिकवे भी किसी की मध्यस्थता से दूर होंगे। नेगेटिव- जल्दी उपलब्धि हासिल करने के चक्कर में कोई गैरकानूनी काम हाथ में न लें। बेहतर होगा कि समय के अनुसार अपने कामों को पूरा करते रहें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना आपकी मान-हानि करवा सकता है। बिना पढ़े किसी भी पेपर या दस्तावेज पर हस्ताक्षर बिल्कुल न करें।
व्यवसाय- बिजनेस में मौजूदा परिस्थितियों में जैसा चल रहा है, उसी में संतोष रखें। नई गतिविधियां शुरू करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। कहीं से रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। लव- घर में चल रही अव्यवस्था की वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य- गर्मी भरे मौसम की वजह से सिर में भारीपन और बुखार जैसी समस्या रह सकती है। दिनचर्या संयमित रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4
मीन – पॉजिटिव- आज आपकी कोई पारिवारिक समस्या हल होने वाली है, जिससे चिंता दूर होगी और आप अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करके मानसिक सुकून मिलेगा। काफी समय बाद नजदीकी रिश्तेदारों से मेलजोल होने से मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास न डगमगाने दें। दिन के दूसरे हिस्से में सावधान रहने की जरूरत है। अचानक कोई मुसीबत सामने आ सकती है और व्यर्थ के कामों में भी समय बीतेगा। मित्रों के साथ मनमुटाव होने पर तुरंत उसे निपटा लें।
व्यवसाय- कारोबार में छोटा निवेश करना लाभकारी रहेगा। समय के अनुसार अपने फैसलों और योजनाओं को पूरा करना जरूरी है। कुछ नई योजनाओं पर भी विचार होगा। लेकिन अपने स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। छोटी-सी गलती से बड़ा नुकसान हो सकता है। लव- परिवार के लोगों का आपसी सामंजस्य घर में उचित व्यवस्था बनाए रखेगा। परिवार के साथ घूमने का प्लान भी बन सकता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9









