7 ways to remove lice and nits from hair due to sweat stickiness in summer
ब्रेकिंग न्यूज़

7 ways to remove lice and nits from hair due to sweat stickiness in summer

Spread the love


Home remedies for head lice and nits: गर्मियों के दिनों में पसीना आने की वजह से कई बार लोगों के सिर में जूं या लीखें हो जाती हैं। ये ऐसी समस्या है जिससे बहुत मुश्किल से निजात मिलती है। इसकी वजह से कई बार लोगों को शर्मिंदगी भी महसूस होती है। पसीने की चिपचिपाहट की वजह से गर्मियों में इसकी दिक्कत ज्यादा बढ़ जाती है। छोटे बच्चों के कई बार दूसरों बच्चों से भी जूं या लीखें हो जाती हैं। जुओं के अंडे (लीख) (Lice eggs) बालों में अपनी पकड़ बहुत मजबूती से बना लेते हैं। यूं तो बाजार में इनके लिए कई तरह के शैंपू या इलाज के लिए चीजें मिलती हैं लेकिन इनसे जुएं तो मर जाते हैं लेकिन लीख बालों में फंसी रह जाती हैं। ऐसे में आपको बाजार के प्रोडक्ट के साथ-साथ घरेलू उपाय भी अपनाने चाहिए। ताकि जूं और लीखों को जड़ से खत्म किया जा सके। यहां हम आपके लिए 7 घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

1- नमक और सिरके का घोल

बालों से जूं या लीख हटाने के लिए आप नमक और सिरके का घोल इस्तेमाल कर सकते हैं। सोडियम क्लोराइड (नमक) जूं और उनके अंडों की बाहरी सुरक्षात्मक परत को हटा देता है। ऐसे में निर्जलीकरण होने से वो मर जाते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक स्प्रे बोतल में 3 से 4 चम्मच सिरका डालें। इसे नमक अच्छी तरह से मिलाएं। तैयार घोल को बालों पर स्प्रे करें। इसके बाद करीब दो घंटे के लिए बालों को शॉवर कैप से ढक दें। इसके बाद बालों में शैंपू कर लें।

2- बेकिंग सोडा

जूं या लीखे हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा को यूज कर सकते हैं। क्योंकि बेकिंग सोडा में एसिडिक प्रभाव होता है। इससे जूं मर जाते हैं। इसे लगाने के लिए अपने कंडीशनर में बेकिंग सोडा मिलाएं और उसे बालों में लगाएं। करीब 5 से 7 मिनट बाद बालों को पतली कंघी से साफ करें। इसके बाद बालों को शैंपू से धो लें।

3-नीम का रस

नीम का रस भी जूं और लीख हटाने में मदद करता है। नीम में जुओं को नष्ट करने की क्षमता होती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए अपने शैम्पू में एक चम्मच नीम का तेल या रस मिला लें। इसके बाद इससे अच्छी तरह से बालों को धोएं।

4- दही

दही बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे लगाने से जुओं से छुटकारा मिल सकता है। क्योंकि दही में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। इस वजह से ये तरह के बैक्टीरिया और परजीवियों को मारने में सक्षम होते है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक छोटी कटोरी में 3 से 4 चम्मच दही लें। इसके बाद उसे अपने स्कैल्प और बालों में अच्छी तरह से लगाएं। अब 30 मिनट के लिए उसे वैसे ही छोड़ दें। फिर बालों में शैंपू कर लें।

5- लहसुन और नींबू का पेस्ट

जूं और लीखों की दिक्कत लहसुन और नींबू के पेस्ट से दूर हो सकती है। एक रिसर्च के मुताबिक लहसुन में 8% सांद्रता के साथ इथेनॉल होता है। जोकि सिर के जूं को मारने में कारगर साबित हो सकता है। इसे लगाने के लिए 10 से 12 लहसुन की कलियां लें। नींबू निचोड़ कर उसे पीस लें। फिर इस पेस्ट को बालों में लगाकर आधे घंटे के बाद हेयर वॉश कर लें।

6- टी ट्री ऑयल

जुओं को मारने के लिए टी ट्री ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें परजीवों और उनके अंडों को नष्ट करने की क्षमता होती है। जूं हटाने के लिए आप टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें रात में सोने से पहले अपने बालों में लगाएं। सुबह उठते ही बालों को कंघी करें।

7- मेथी का पानी

मेथी बालों के लिए फायदेमंद होती है। इससे जूं और लीख भी हटाने में मदद मिलती है। इनमें एंटी माइक्रोबियल गुण होता है जो बैक्टीरिया और जीवों को मार सकता है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले एक ग्लास पानी में एक चम्मच मेथी दाना रात भर भिगोने के लिए रख दें। इसके बाद सुबह पेस्ट बनाकर बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें।

नोट: अगर बालों में जुएं अधिक दिनों तक रहें तो इससे सिर में घाव या फिर दाने हो सकते हैं। साथ ही स्कैल्प पर संक्रमण फैलने का भी खतरा बढ़ सकता है। अगर घरेलू उपचार के बाद भी जुओं की समस्या दूर नहीं हो रही हो। तो आपको डॉक्टर के पास परामर्श के लिए जाना चाहिए।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *