9-10 मई के पाकिस्तानी हमले को आकाशतीर ने नाकाम किया:  स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम है, तीनों सेनाओं के पास मौजूद; मोदी की शाह-जयशंकर के साथ मीटिंग
टिपण्णी

9-10 मई के पाकिस्तानी हमले को आकाशतीर ने नाकाम किया: स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम है, तीनों सेनाओं के पास मौजूद; मोदी की शाह-जयशंकर के साथ मीटिंग

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • India Pakistan War Action LIVE Photos Video Updates; Operation Sindoor Ceasefire | Kashmir Border PM Modi Amit Shah

नई दिल्ली/श्रीनगर3 घंटे पहलेलेखक: आशीष राय, सुनील मौर्य, रऊफ डार

  • कॉपी लिंक
आकाशतीर एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह भारतीय है। इसमें कई रडार और सेंसर लगे हुए हैं। - Dainik Bhaskar

आकाशतीर एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह भारतीय है। इसमें कई रडार और सेंसर लगे हुए हैं।

भारत के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि 9 और 10 मई की रात पाकिस्तान की तरफ से हुए हमले को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम आकाशतीर ने नाकाम किया था। यह पूरी तरह से स्वदेशी डिफेंस सिस्टम है। यह तीनों सेनाओं के पास मौजूद है।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर एक बैठक हुई। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल भी मौजूद थे। मीटिंग में किस पर चर्चा हुई, इसकी जानकारी नहीं मिली है।

कश्मीर के बडगाम में आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया। ये तीनों लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करते थे। ये लोग इलाके में टेरर एक्टिविटीज में शामिल थे और युवाओं को आतंकवाद की तरफ मोड़ते थे।

पहलगाम हमला: सरकार ने 14 लोकल आतंकियों की लिस्ट जारी की थी

भारत-पाकिस्तान जंग के हालात पर हर अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

02:17 PM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के 9-10 मई रात को हुए हमले को भारत के आकाशतीर ने नाकाम किया

रक्षा मंत्रालय ने बताया- 9 और 10 मई की रात को पाकिस्तान ने भारत के मिलिट्री और सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया था। भारत ने अपने डिफेंस सिस्टम आकाशतीर से पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया। यह पूरी तरह स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम है। यह ऑटोमेटेड एयर डिफेंस कंट्रोल है, जो हथियारों को डिटेक्ट करके उन्हें खत्म कर देता है।

आकाशतीर में कई रडार, सेंसर और कम्युनिकेशन नेटवर्क सिस्टम हैं। इसे आत्मनिर्भर भारत इनीशिएटिव के तहत बनाया गया है। इसे आर्मी, नेवी और एयरफोर्स तीनों में शामिल किया गया है। आकाशतीर को आसान शब्दों में समझना चाहें तो यह इंटेलिजेंट, प्रो-एक्टिव और तेजी से जवाबी कार्रवाई करने में सक्षम है।

ये खबर भी पढ़ें…

भारत-पाक संघर्ष का हीरो बना आकाशतीर डिफेंस सिस्टम:इसे स्वदेशी आयरन डोम कहा जा रहा, मिसाइल और ड्रोन को कुछ सेकेंड में मार गिराने में सक्षम

01:41 PM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी की शाह के साथ बैठक, जयशंकर और डोभाल भी मौजूद थे

ये फुटेज अमित शाह के पीएम आवास से निकलने के दौरान का है। पीएम नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के साथ बैठक की थी।

11:47 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

तेजस के पूर्व डिजाइनर बोले- कुछ साल में भारत फाइटर जेट के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएगा

लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA तेजस) के चीफ डिजाइनर रहे कोटा हरिनारायण ने कहा है कि आने वाले कुछ साल में भारत फाइटर प्लेन बनाने के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएगा।

हरिनारायण ने ये भी कहा कि देश में फाइटर प्लेन को बनाने का इकोसिस्टम डेवलप हो चुका है। स्वदेशी एयरक्राफ्ट बनाने की टेक्नोलॉजी बेहतर हुई है। भारत कुछ साल में एयरफोर्स की जरूरत के हिसाब से हर कैटेगरी में फाइटर जेट बनाने लगेगा। हम छोटे से मध्यम आकार के अनमैन्ड एयरक्राफ्ट बनाने की तकनीक विकसित कर चुके हैं।

11:24 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

कश्मीर के बडगाम में आतंकियों के 3 मददगार अरेस्ट

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम में आतंकियों के 3 मददगारों को गिरफ्तार किया है। ये लोग लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान मुजम्मिल अहमद, इश्फाक पंडित और मुनीर अहमद के रूप में हुई है। इन तीनों को मगाम के कवूसा नरबाल इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि इनके पास से एक पिस्टल, एक ग्रेनेड भी मिला है। तीनों के खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधि (निरोधक) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

11:14 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू के बाहरी इलाके में मोर्टार शेल मिला, डिफ्यूज किया

जम्मू के बाहरी इलाके में सिक्योरिटी फोर्सेस को मोर्टार का शेल मिला, जिसे डिफ्यूज कर दिया गया। फोर्स ने बताया कि बीते दिनों भारत-पाकिस्तान में जंग के हालात बने थे। इसी दौरान पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार दागे गए थे। लोगों को बिश्ना गांव में एक भारी शेल मिला था, जिसकी पुलिस को सूचना दी गई थी। बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने इसे डिफ्यूज किया।

07:53 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

राजनाथ भुज एयरफोर्स स्टेशन में जवानों से मिले

07:12 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के माथे पर खतरे की लाल लकीर 

राजनाथ ने कहा- आपके पराक्रम ने दिखा दिया है कि यह वो सिंदूर है, जो श्रृंगार का नहीं शौर्य का प्रतीक है। यह वह सिंदूर है जो सौंदर्य नहीं, संकल्प का प्रतीक है। यह सिंदूर खतरे की वह लाल लकीर है, जो भारत ने आतंकवाद के माथे पर खींच दी है। इस लड़ाई में सरकार और सभी नागरिक एकजुट थे। भारत का हर नागरिक इसमें सिपाही की तरह भागीदार रहा। मैं उन परिवारों को नमन करता हूं जिन्होंने आपको पाला पोसा और बिना हिचक के आपको सेवा के लिए सौंप दिया। सरकार और देश की जनता हर स्थिति में आपके कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

07:08 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

भारत ने पाकिस्तान को प्रोबेशन पर रखा है

रक्षामंत्री बोले- हम सठे साठ्यम समाचरते के रास्ते पर चल रहे हैं यानी जैसे को तैसा। हमने शांति के लिए दिल खोलकर रखा है, शांति भंग करने वालों के लिए अपना हाथ भी खोलकर रखा है। ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, अभी बस ट्रेलर है, जब समय आएगा तो पूरी पिक्चर दुनिया को दिखाएंगे। वर्तमान सीजफायर में हमने पाकिस्तान को बिहैवियर के आधार पर प्रोबेशन पर रखा है, बिहेवियर में गड़बड़ी आई तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

07:06 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, अब नेशनल डिफेंस का हिस्सा

राजनाथ ने कहा- अब आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई सिर्फ सुरक्षा का मसला नहीं, बल्कि ये नेशनल डिफेंस का हिस्सा बन चुकी है। हम इसे जड़ से खत्म करेंगे। अब भारत पहले का भारत नहीं है, नए भारत का जन्म हो चुका है। हम हमारे आराध्य श्रीराम के रास्ते का पालन कर रहे हैं, जैसे उन्होंने राक्षसों को धरती से समाप्त करने का प्रण लिया था, हम भी आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का प्रण ले रहे हैं।

07:02 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान फिर आतंकी इन्फ्रास्ट्रक्चर को खड़ा करने में लगा

राजनाथ ने कहा- पाकिस्तान दोबारा ध्वस्त हो चुके आतंकी इन्फ्रास्ट्रक्चर को खड़ा करने में लगे हैं। वो सरकार मसूद अजहर को 14 करोड़ रुपए देने जा रही है, जो पाकिस्तानी नागरिकों की ओर से दिया हुआ टैक्स है। मेरा ऐसा मानना है कि इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड ने जो रकम पाकिस्तान को दी गई है, उससे वो आतंकी इन्फ्रास्ट्रक्चर को खड़ा करने में लगाएगा। क्या यह आतंकवादी फंडिंग नहीं है? आईएमएफ पाकिस्तान को फंडिंग देने से परहेज करे, आगे भी ऐसी किसी फंडिंग पर विचार करे। हम नहीं चाहते कि पाकिस्तान को डायरेक्ट या इनडायरेक्ट फंडिंग की जाए।

06:59 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

रक्षामंत्री बोले- ब्रह्मोस ने पाकिस्तान को रात में दिन का उजाला दिखा दिया

ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत को पाकिस्तान ने स्वीकार कर लिया, एक कहावत मशहूर है- दिन में तारे दिखना। ब्रह्मोस ने पाकिस्तान को रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखा दिया। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम में डीआरडीओ के बनाए आकाश और अन्य राडार सिस्टम की तारीफ हो रही है। नागरिक दुश्मन ड्रोन आने पर भाग नहीं रहे थे, वे एयर डिफेंस से ड्रोन मार गिराने का वीडियो बना रहे थे।

06:58 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

राजनाथ ने कहा- पाकिस्तान के हर कोने तक वार करने में सक्षम

कोई छोटी बात नहीं है कि हमारी एयरफोर्स की पहुंच पाकिस्तान के हर कोने तक है। एयरबेस पर आया हूं इसलिए इसकी चर्चा कर रहा हूं। भारत के फाइटर प्लेन बिना सरहद पार किए पाकिस्तान के हर कोने तक वार करने में सक्षम है। पूरी दुनिया ने देखा कि आपने कैसे 9 आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया। बाद में उनके एयरबेस को भी टारगेट किया। भारत की युद्ध नीति और तकनीक बदल चुकी है। आपने नए भारत का संदेश पूरी दुनिया में इस बार पहुंचा दिया है। यह संदेश है कि भारत केवल इम्पोर्ट किए गए हथियारों पर निर्भर नहीं है, भारत में बने हथियार भी हमारी ताकत में जुड़ चुके हैं।

06:58 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान में गिरी मिसाइलों की गूंज पूरी दुनिया ने सुनी

राजनाथ ने कहा- आपने पाकिस्तान के भीतर मिसाइलें गिराई हैं, उसकी गूंज पूरी दुनिया ने सुनी। वह गूंज आपके शौर्य की, जवानों के पराक्रम की। भारतीय वायुसेना ने प्रभावी भूमिका निभाई, जिसकी सराहना दुनिया के दूसरे देशों में भी हो रही है। आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व एयरफोर्स ने किया, जो ऐसी स्काई फोर्स है, जिसने अपने शौर्य और पराक्रम से नईं ऊंचाईयों को भी छू लिया है।

06:55 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

राजनाथ बोले- भारतीय सेना के लिए 23 मिनट काफी थे

मैं कल ही श्रीनगर में सेना के वीर जवानों से मिलकर लौटा हूं। कल उत्तरी भाग में जवानों से मिला था। आज आप से मिल रहा हूं। आपकी एनर्जी देखकर मैं खुद को उत्साहित महसूस कर रहा हूं। ऑपरेशन सिंदूर का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। इस ऑपरेशन में आपने जो किया है, सभी हिंदुस्तानी उससे गौरवान्वित हैं। भारतीय सेना के लिए 23 मिनट काफी थे पाकिस्तान की सरजमीं पर पल रहे आतंकवाद के अजगर को कुचलने के लिए। जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी करते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया।

06:53 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

राजनाथ बोले- भुज ऑपेरशन सिंदूर की कामयाबी का साक्षी

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- आपका अभिनंदन करने आया हूं। ऑपेरशन सिंदूर में आपने करिश्माई काम किया है। भारत का मस्तक आपने ऊंचा किया है। हमारे सैनिकों को नमन करता हूं। आप सबके बीच आकर मुझे गौरव की अनुभूति हो रही है। 65 और 71 की जंग में हमारी जीत का साक्षी भुज रहा है और आज भी यह ऑपेरशन सिंदूर की कामयाबी का साक्षी है।

06:20 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

सेना ने कहा- जम्मू-कश्मीर में 2 ऑपरेशन में 6 आतंकवादी ढेर

कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। 2 ऑपरेशन में 6 आतंकवादी मारे गए। त्राल और शोपियां में 2 एनकाउंटर में आतंकी मारे गए। एक ऑपरेशन ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हुआ, एक ऑपरेशन गांव में हुआ। सुरक्षाबलों ने सावधानी से दोनों जगह टेररिस्ट को मारा। शोपियां में शाहिद को ढेर गया। सरपंच हत्या, रिसॉर्ट के ऊपर टूरिस्ट अटैक में शामिल था। उसका साथी अप्रवासी मजदूर को मारने में शामिल था। हमारे पास इन आतंकियों की पुख्ता जानकारी थी।

05:54 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

गुजरात के भुज पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुजरात के भुज पहुंच गए हैं। यहां वे भुज एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात वायुसेना के जवानों से बातचीत करेंगे।

उनके साथ वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी पहुंचे हैं।

05:09 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

PDP बोली- भारत, पाकिस्तान के बीच युद्ध का मतलब विनाश

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध अब कोई विकल्प नहीं है क्योंकि इससे दोनों देशों का विनाश ही होना है। अपने मंथली न्यूज पेपर स्पीक अप में पीडीपी ने कहा कि, ये समय संयम दिखाने, तनाव कम करने और बातचीत करने का है।

04:18 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

LoC के पास रहने वाले बोले- पिछली 2 जंग ऐसी नहीं थीं

LoC के पास अपने गांव लौटे हसन मोहम्मद नामक ने कहा, मैंने 1965 और 1971 के युद्ध देखे हैं लेकिन इस बार की स्थिति अलग थी। हम यहां नहीं रह सकते थे। इसलिए हम सुरनकोट चले गए और स्थानीय लोगों के साथ रहने लगे। वहां के लोगों ने हमारी बहुत मदद की। आज हम अपने घर लौट आए हैं।

04:10 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

रक्षा मंत्री राजनाथ भुज के लिए रवाना हुए

03:58 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक पोर्ट में पाकिस्तानी नागरिक को भारत में घुसने से रोका गया

कर्नाटक के कारवार पोर्ट पर इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) और कोस्टल सिक्योरिटी पुलिस (CSP) ने एक पाकिस्तानी नागरिक को भारत में घुसने से रोका। वह इराक के कार्गो शिप MT R ओशियन पर सवार था। इराक से बिटुमेन लेकर आ रहा यह शिप 12 मई को 14 भारतीय क्रू मेंबर्स, दो सीरियाई और एक पाकिस्तानी नागरिक के साथ डॉक पर पहुंचा था। शिप का कैप्टन भी भारतीय था। पाकिस्तान और भारत के बीच बिगड़ते संबंधों के कारण पाकिस्तानी और सीरियाई नागरिकों को शिप से नहीं उतरने देने का निर्देश था। पुलिस के निर्देश पर कैप्टन ने पाकिस्तानी नागरिक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया। पोर्ट पर बिटुमेन उतारने के बाद शिप इराक के लिए रवाना हो गया।

03:08 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान की परमाणु हथियार संभालने की क्षमता पर उठे सवाल

ऑस्ट्रिया के सैन्य विश्लेषक टॉम कूपर ने पाकिस्तान की परमाणु सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह शक और गहरा हो गया है कि पाकिस्तान अपने परमाणु हथियार सुरक्षित तरीके से संभाल पा रहा है या नहीं। कूपर ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान के एक अंडरग्राउंड ठिकाने के दोनों रास्तों को निशाना बनाया, जिसे परमाणु साइट माना जा रहा है। हालांकि भारत ने इस बात से इनकार किया है कि उसने किसी परमाणु केंद्र को निशाना बनाया।

02:50 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

चिनाब नदी पर बने सलाल डैम का एक गेट खुला

जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने रियासी के सलाल डैम का एक गेट आज खोला गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद भारत ने सिंधु जल संधि स्थगित करने का फैसला लिया है। जिसके बाद चिनाब नदी पर बने डैम के गेट बंद कर दिए गए थे।

02:46 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू में बॉर्डर इलाके में स्कूल अभी भी बंद

जम्मू संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में सभी सरकारी और निजी स्कूल अभी भी बंद हैं। इसमें अरनिया, आरएस पुरा, मीरां साहिब, सतवारी, मढ़, अखनूर, जौरियां और खौर जोन के स्कूल शामिल हैं। हालांकि, चौकी चौरा, भलवाल, डंसल, गांधी नगर, जम्मू और पुरमंडल में स्कूल आज फिर से खुल गए।

01:24 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट से सेलेबी कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म

भारत सरकार की ओर से तुर्किये की सेलेबी कंपनी की सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के बाद मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट्स पर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया गया है। सेलेबी को तुरंत सभी ग्राउंड हैंडलिंग सुविधाएं सौंपने के आदेश दिए गए हैं। यह कंपनी मुंबई एयरपोर्ट पर 70% ग्राउंड ऑपरेशन संभालती थी।

01:11 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में तुलबुल प्रोजेक्ट पूरा करने की मांग उठी

सिंधु जल संधि रुकने से उत्तरी कश्मीर के बारामुला, बांदीपोरा और दक्षिण कश्मीर के श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा और कुलगाम के गांवों के किसान खुश हैं। उनका कहना है कि 38 साल बाद भारत को तुलबुल बैराज का काम शुरू करने का मौका मिला है।

भारत ने इसका काम 1984 में शुरू किया था। इससे दक्षिण से उत्तरी कश्मीर तक 100 KM का नौवहन कॉरिडोर बनता और कश्मीर की लाइफलाइन झेलम का पानी रुकता और नदी में कभी सूखा नहीं पड़ता। एक लाख एकड़ जमीन सिंचित रहती, लेकिन 1987 में पाक ने इसे सिंधु जल संधि का उल्लंघन बताते हुए काम रुकवा दिया था।

अब हालात बदले हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी गुरुवार को संकेत दिए कि जब सिंधु संधि निलंबित हो चुकी है तो तुलबुल प्रोजेक्ट फिर शुरू करना चाहिए। इससे सर्दियों में 24 घंटे बिजली मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…

12:24 AM16 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू में घर लौटने लगे विस्थापित

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू के बॉर्डर इलाकों से हटाकर राहत शिविरों में भेजे गए लोग अब अपने घरों को लौटने लगे हैं। हालांकि इन्हें अभी भी हमले का डर बना हुआ है। इनका कहना है कि हमें पाकिस्तान पर भरोसा नहीं है। रात में हमें ढंग से नींद नहीं आ रही है।

05:19 PM15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान में 15 ब्रह्मोस दागी थीं

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी एयरबेसों पर 15 ब्रह्मोस दागी थीं। न्यूज एजेंसी ANI से ये बात डिफेंस एस्टैबलिशमेंट से जुड़े एक सूत्र ने कही है। इसका मकसद पाकिस्तान की एयरक्राफ्ट लॉन्चिंग और अन्य ऑपरेशंस की क्षमता खत्म करना था।

9 और 10 मई की रात को भारतीय वायुसेना ने अन्य फोर्सेस की मदद से पाकिस्तान के 12 में से 11 एयरबेसों को निशाना बनाया और चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया।

05:18 PM15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बताया- तुर्किये की कंपनी के साथ ग्राउंड हैंडलिंग खत्म की

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने कन्फर्म किया है कि हमने तुर्किये की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेस के साथ करार खत्म कर दिया है। इससे पहले ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने तुर्किये की कंपनी का सिक्योरिटी क्लियरेंस रद्द कर दिया था।

05:16 PM15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जयशंकर ने अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री से बात की

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने X पर लिखा- अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी से बात की। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। साथ ही अफगान मंत्री ने ऐसी किसी भी रिपोर्ट को खारिज किया, जिसमें भारत और अफगानिस्तान के संबंधों को बिगड़ने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि भारत और अफगानिस्तान के बीच पारंपरिक दोस्ती रही है।

05:15 PM15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जयशंकर बोले- PoK भारत को सौंपे पाकिस्तान, आतंकियों के ठिकाने नष्ट करें

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा- सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान स्थायी तौर सीमा पार आतंकवाद खत्म नहीं करता।

होंडुरास के दूतावास के उद्घाटन के अवसर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान के पास आतंकवादियों की लिस्ट है, इन आतंकियों को हमें सौंपे और उनके कैंप खत्म करें। पूरी खबर पढ़ें…

05:14 PM15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

सरकार शूटिंग, शादी के लिए तुर्किये-अजरबैजान जाने से मना कर सकती है 

भारतीय लोगों के तुर्किये और अजरबैजान में शादी और फिल्मों की शूटिंग के लिए जाने में कमी आ सकती है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सरकार भी लोगों से कह सकती है कि इन देशों में न जाएं।

05:13 PM15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की, कहा- आतंक के खिलाफ लड़ाई में हम साथ

इजराइली रक्षा मंत्रालय में डायरेक्टर जनरल (DG) मेजर जनरल आमिर बराम ने भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से बात की। बराम ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की तारीफ की। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा समर्थन देने की बात कही।

05:11 PM15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

भारत ने तुर्किये की कंपनी का सिक्योरिटी क्लियरेंस रद्द किया

भारत सरकार ने तुर्किये की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विस का सिक्योरिटी क्लियरेंस रद्द कर दिया है। सेलेबी कंपनी भारत के दिल्ली-मुंबई समेत 9 एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग सर्विस देती थी।

भारत की तरफ से ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के जॉइंट डायरेक्टर सुनील यादव ने लेटर जारी किया।

05:07 PM15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प भारत-PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे, बोले- मैंने सिर्फ मदद की

भारत-पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट लेने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को यूटर्न लिया। उन्होंने कतर में कहा, ‘मैंने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता नहीं कराई। मैंने सिर्फ मदद की है।’

ट्रम्प ने कहा, ‘मैं ये नहीं कहता कि ये मैंने किया, लेकिन ये पक्का है कि पिछले हफ्ते भारत-पाकिस्तान के बीच जो हुआ, मैंने उसे सैटल करने में मदद की। भारत-पाकिस्तान के बीच और भी भयावह हो सकता था। दोनों देशों ने अचानक मिसाइल दागना शुरू कर दिया और हमने सब सैटल कर दिया।’ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *