Aaj Ka Panchang 18 June 2025: कालाष्टमी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और बुधवार का दैनिक पंचांग
खेलकूद क्रिकेट

Aaj Ka Panchang 18 June 2025: कालाष्टमी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और बुधवार का दैनिक पंचांग

Spread the love


Aaj Ka Panchang 18 June 2025: आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, सप्तमी तिथि दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के साथ प्रीति, आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज कालाष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। आज के दिन भगवान शिव के अवतार काल भैरव की पूजा करने का विधान है। इसकी निमित्त पूजा करने से हर दुख-दर्द से निजात मिल जाती है। ए आइए जानते हैं आज का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय और सूर्यास्त से लेकर चंद्रोदय का समय, ग्रह गोचर सहित अन्य जानकारी…

आज का तिथि 18 जून 2025

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक है। इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी।

आज का शुभ मुहूर्त 18 जून 2025

प्रीति योग- 18 जून सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक
आयुष्मान योग- सुबह 7 बजकर 40 मिनट से अगले दिन तक
त्रिपुष्कर योग- सुबह 1 बजकर 14 मिनट से सुबह 5 बजकर 45 मिनट तक
पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र-  पूरे दिन
अभिजीत मुहूर्त – नहीं है
विजय मुहूर्त – दोपहर 02:24 से दोपहर 03:25 तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 06:22 से शाम 07:25  तक
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:04 से 05;09 तक
निशीथ काल- रात्रि 11:42 से 12:24 तक
संध्या पूजा- शाम 06:22 से 07:03 तक

आज का व्रत 18 जून 2025- कालाष्टमी

आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है। आज काल भैरव की पूजा करने का विधान है। आज के दिन काला भैरव के साथ भगवान शिव की पूजा करने के साथ घी का दीपक जलाकर विधिवत पूजा करने के साथ आरती करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही काल भैरव की पूजा में काला तिल, उड़द, सरसों का तेल अवश्य सम्मिलित करें।

काल भैरव मंत्र ( kaal bhairav mantra )

अतिक्रूर महाकाय कल्पान्त दहनोपम्,
भैरव नमस्तुभ्यं अनुज्ञा दातुमर्हसि!!

ॐ कालभैरवाय नम:।

ॐ भयहरणं च भैरव:।

ॐ ह्रीं बं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरूकुरू बटुकाय ह्रीं।

ॐ भ्रं कालभैरवाय फट्।

आज का  राहुकाल का समय 18 जून 2025

दुष्टमुहूर्त – 11:54:09 से 12:50 तक

राहुकाल- दोपहर  12:22  से 14:06 तक
यमगण्ड- 08:10 से 09:06 तक
गुलिक काल- 08:10 से 09:06 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 5:45 am
सूर्यास्त- शाम 7:10 pm

चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

चन्द्रोदय – 19 जून सुबह 12:29 बजे
चन्द्रास्त – 19 जून को दोपहर 12:56 बजे

जून माह के तीसरे सप्ताह सूर्य राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे बुधादित्य और गुरु आदित्य योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो मंगल-केतु सिंह राशि, शनि मीन, राहु कुंभ, शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *