Actor Pankaj Tripathi’s mother passes away | एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां का निधन: 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; परिवार ने प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की
मनोरंजन

Actor Pankaj Tripathi’s mother passes away | एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां का निधन: 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; परिवार ने प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की

Spread the love


3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का शुक्रवार को बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं और कुछ समय से बीमार चल रही थीं।

परिवार के अनुसार, उन्होंने घर पर अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी अपनी माता के अंतिम क्षणों में उनके पास ही मौजूद थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बेलसंड में परिवार के सदस्यों और करीबी रिश्तेदारों की उपस्थिति में किया गया।

त्रिपाठी परिवार ने सभी लोगों से निवेदन किया कि हेमवंती देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। वहीं परिवार ने मीडिया और शुभचिंतकों से अनुरोध किया है कि इस दुख की घड़ी में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।

पिता पंडित बनारस तिवारी और मां हेमवती तिवारी के साथ पंकज त्रिपाठी।

पिता पंडित बनारस तिवारी और मां हेमवती तिवारी के साथ पंकज त्रिपाठी।

बता दें कि पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन साल 2023 में हुआ था। 99 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

पंकज के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जुलाई के महीने में फिल्म मेट्रो इन दिनों में नजर आए थे। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान और अनुपम खेर भी थे।

वहीं, जल्द पंकज त्रिपाठी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म के बनारस शेड्यूल की शूटिंग पूरी हुई। बनारस में शूटिंग का शेड्यूल दो सप्ताह तक चला।

सीरीज मिर्जापुर में पंकज त्रिपाठी ने कालीन भैया का किरदार निभाया।

सीरीज मिर्जापुर में पंकज त्रिपाठी ने कालीन भैया का किरदार निभाया।

बता दें कि पंकज त्रिपाठी को वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से घर-घर में पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने ‘स्त्री’, ‘लुका छिपी’, ‘मिमी’, ‘मसान’, ‘न्यूटन’, ‘गुंजन सक्सेना’ और ‘ओएमजी 2’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *