{“_id”:”67a79cb2a84deac15408e79d”,”slug”:”png-line-got-damaged-stoves-did-not-burn-in-600-houses-food-had-to-be-ordered-from-outside-2025-02-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra: पीएनजी लाइन हुई क्षतिग्रस्त, 600 घरों में नहीं जला चूल्हा; बाहर से मंगाना पड़ा खाना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पीएनजी लाइन। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के जयपुर हाउस में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की लाइन क्षतिग्रस्त होने से शनिवार रात 600 से अधिक घरों में खाना नहीं पका। बाजार से खाना मंगवाकर लोगों ने रात गुजारी। देर रात तक क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत का कार्य जारी रहा।
Trending Videos
तीन दिन में दूसरी बार जयपुर हाउस में पीएनजी लाइन में फॉल्ट हुआ है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे लाइन में गैस का रिसाव होने पर सप्लाई बंद कर दी गई। क्षेत्रीय निवासी जय पुरसनानी ने बताया कि प्रताप नगर, चंद्रलोक कॉलोनी, साकेत कॉलोनी व अन्य इलाकों में भी गैस प्रेशर कम होने से खाना नहीं पक पा रहा।
जयपुर हाउस निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि शिकायत पर सुनवाई नहीं होती। अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। क्षेत्रीय लोगों ने पीएनजी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। शाम छह बजे मरम्मत के लिए टीम जयपुर हाउस पहुंची। रात 11 बजे तक एडीए उपाध्यक्ष कार्यालय के पास मरम्मत कार्य जारी था।
पीएनजी प्रबंधक किशन सिंह ने बताया कि जयपुर हाउस में 322, प्रताप नगर में 120 और साकेत कॉलोनी में 120 पंजीकृत उपभोक्ता हैं। उन्होंने बताया कि एयरटेल के केबल बिछाने के लिए खुदाई के दौरान पीएनजी लाइन में फॉल्ट है। रात में सप्लाई बहाल हो जाएगी।
दोबारा सिलिंडर लेना पड़ेगा
जिन घरों में 10 से 12 लोगों का संयुक्त परिवार है, वहां लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। क्षेत्रीय निवासी गोविंद अग्रवाल ने कहा कि लगता है दोबारा से गैस सिलिंडर लेना शुरू करना पड़ेगा।
तीन दिन में दूसरी बार फॉल्ट
पॉश कॉलोनी जयपुर हाउस में तीन दिन में दूसरी बार पीएनजी लाइन में फॉल्ट हुआ है। बृहस्पतिवार को श्याम वाटिका के पास 32 एमएम लाइन में फॉल्ट से 1500 से अधिक उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा था। शहर में 70 हजार से अधिक पीएनजी गैस लाइन के उपभोक्ता हैं।
Spread the love {“_id”:”67f047924f2c45b1f60448e5″,”slug”:”ruckus-over-questions-asked-in-ccs-university-examteacher-barred-meerut-news-c-72-1-mrt1063-131232-2025-04-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Meerut: CCSU में सवाल पर बवाल, प्रश्नपत्र में नक्सली-आतंकी संगठनों से की RSS की तुलना, प्रोफेसर ने माफी मांगी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 05 Apr 2025 12:36 PM IST सीसीएसयू में परीक्षा में पूछे गए सवाल पर बवाल खड़ा हो गया […]
Spread the love दिन में चार घंटे, सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक, सबसे ज्यादा यूवी किरणें धरती की ओर आ रहीं हैं। इससे आंख की रेटिना पर काफी बुरा असर हो सकता है। Source link
Spread the love {“_id”:”6a017f15ac94d372410b0e10″,”slug”:”two-vehicle-thieves-arrested-after-police-encounter-in-firozabad-2026-05-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: फिरोजाबाद पुलिस ने दबोचा बाइक चोरों का वो गैंग, जो लंबे समय से था सक्रिय; मुठभेड़ में एक बदमाश घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} फिरोजाबाद के रसूलपुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ – फोटो : अमर उजाला विस्तार फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच […]