{“_id”:”67a10568f5d8e49e19090b53″,”slug”:”due-to-metro-the-tower-of-the-high-tension-line-will-be-raised-2025-02-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra: मेट्रो के चलते हाईटेंशन लाइन का टाॅवर होगा ऊंचा, चार घंटे गुल रहेगी बिजली; सुबह जल्दी निपटा लें काम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Power Cut – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
आगरा में मेट्रो ट्रैक के कारण सिकंदरा पर नेशनल हाईवे को कामायनी अस्पताल के पास क्रॉस कर रही 132 केवी हाईटेंशन लाइन के टाॅवर को ऊंचा किया जाएगा। यह लाइन 220 केवी सिकंदरा से बोदला और सिकंदरा से बिचपुरी को बिजली की आपूर्ति करती है। इससे मंगलवार सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकेगी।
Trending Videos
यूपी पाॅवर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता के मुताबिक, खंदारी से सिकंदरा के बीच मेट्रो का एलिवेटेड ट्रैक बनाया जा रहा है। इस वजह से 132 केवी हाईटेंशन लाइन को ऊंचा किया जाना है। ट्रांसमिशन लाइन के कंडक्टर स्ट्रिंगिंग का काम मंगलवार सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।
इससे 33 केवी यूपीएसआईडीसी सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति चार घंटे तक ठप रहेगी। ट्रांसमिशन लाइन के यह टाॅवर 25 फीट तक ऊंचे किए जाएंगे। अपील की गई है कि उपभोक्ता सुबह आठ बजे से पहले जरूरत के काम कर लें। दोपहर 12 बजे के बाद ही आपूर्ति सुचारू हो सकेगी।
तार हटाने में रुका यातायात
उधर, नेशनल हाईवे पर सोमवार की शाम को इस वजह से ट्रैफिक भी बाधित हुआ था। यहां से हाईटेंशन लाइन के तार हटाने का काम किया गया। इससे शाम को पांच बजे गुरुद्वारा गुरु के ताल साइड से सिकंदरा चौराहे तक हाईवे की लेन पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
Spread the love यूपी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इंडिया गठबंधन की दिल्ली में आठ जून को होने वाली बैठक को लेकर कहा कि इंडिया गठबंधन बेदम हो चुका है। इसके नेताओं का यूपी में कोई प्रभाव नहीं है। ममता बनर्जी का प्रभाव पश्चिम बंगाल में है पर यूपी में बेअसर […]
Spread the love {“_id”:”690c45a98c180f8e040b3fa0″,”slug”:”fatehpur-controversy-tension-reigns-at-temple-tomb-shrine-women-clash-with-police-as-they-arrive-to-offer-pr-2025-11-06″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehpur Controversy : मंदिर-मकबरा धर्मस्थल पर फिर तनाव..पूजा करने पहुंचीं महिलाओं की पुलिस से झड़प”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} फतेहपुर में विवादित धार्मिक स्थल (मंदिर-मकबरा) के सामने बुधवार को फिर विवाद हो गया। महिलाओं ने देव दीपावली पर पूजा अर्चना की। दीप जलाकर देवताओं की आरती की। मौके पर पहुंचे कोतवाल व […]
Spread the love उत्तर प्रदेश में ग्राम्य विकास विभाग ने संयुक्त आयुक्त (मनरेगा) संजय कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मनरेगा में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर की गई है। उन्हें कार्यालय आयुक्त, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से संबद्ध किया गया है। शासन […]