Ajay Rai Shows Rafale Toy With Nimbu Mirch Controversy | खिलौने को बताया राफेल, नींबू-मिर्च भी लटका दिए… अजय राय के VIDEO पर बवाल
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

Ajay Rai Shows Rafale Toy With Nimbu Mirch Controversy | खिलौने को बताया राफेल, नींबू-मिर्च भी लटका दिए… अजय राय के VIDEO पर बवाल

Spread the love


Ajay Rai Rafale Video: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच में जबरदस्त तनाव बना हुआ है। विपक्ष की तरफ से जोर देकर कहा गया है कि इस मुश्किल समय में पूरी तरह सरकार का समर्थन किया जाएगा और आतंकियों के खिलाफ जो भी सख्त से सख्त कार्रवाई होगी, उसको सपोर्ट किया जाएगा। लेकिन इस बीच यूपी-कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और उस पर जमकर विवाद भी हो रहा है।

अजय राय के वीडियो पर विवाद

वायरल वीडियो में अजय राय ने राफेल विमान का एक खिलौना अपने हाथ में ले रखा है, उस खिलौने वाले विमान पर उन्होंने नींबू-मिर्च भी लटका रखें हैं। अजय राय ने कहा कि देश में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई हैं और इससे पूरा देश परेशान है। पहलगाम आतंकी हमले में हमारे नौजवानों की जान चली गई… लेकिन यह सरकार जो बहुत बातें करती है, कहती है कि आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देंगे। आज आप राफेल लेकर आए हैं लेकिन उसे नींबू-मिर्च बांधकर खड़ा किया हुआ है… वे आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कब कार्रवाई करेंगे?

युद्ध के समय भारत की वायुसेना कितनी ताकतवर है?

बीजेपी का जोरदार हमला

अजय राय की टिप्पणी पर भाजपा ने भी जोरदार पलटवार किया है। भाजपा नेता सीआर केसवन ने हमला करते हुए बोला है कि अजय जैसे नेता हमारे सैनिकों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें हतोत्साहित कर रहे हैं। इस मुश्किल समय में कांग्रेस और उसके कई नेता भारत वासियों के साथ गद्दारी करने का काम कर रहे हैं। भाजपा नेता ने दो टूक कहा है कि कांग्रेस ने पहले भी ऐसे करने की कोशिश की है, लेकिन उसकी यह घिनौनी साजिश कभी सफल नहीं हो पाएगी।

कांग्रेस की नेताओं को नसीहत

वैसे जानकारी के लिए बता दें कि पहलगाम हमले के बाद से कुछ दूसरे कांग्रेस नेताओं ने भी ऐसे बयान दिए हैं जिस वजह से देश की सबसे पुरानी पार्टी को ना सिर्फ सफाई देनी पड़ी बल्कि बैकफुट पर भी आना पड़ा। इसी वजह से हाईकमान की तरफ से कांग्रेस के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं को नसीहत दी गई है कि इस मामले में किसी भी तरह की विवादित टिप्पणी से बचना होगा।

जनसत्ता पर देखिए पहलगाम की विशेष कवरेज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *