Akshay Kumar Visits Vaishno Devi Temple Before Welcome to the Jungle Release
मनोरंजन

Akshay Kumar Visits Vaishno Devi Temple Before Welcome to the Jungle Release

Spread the love


9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे। गुरुवार को अक्षय कुमार ने त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित इस पवित्र मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में अभिनेता को देखते ही वहां मौजूद फैंस ने उन्हें घेर लिया।

इस दौरान अक्षय कुमार पारंपरिक सफेद कुर्ता पहने नजर आए। सोशल मीडिया पर भी अक्षय के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें फैंस उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी अक्षय कई बार अपनी फिल्मों की रिलीज से पहले धार्मिक स्थलों पर जाकर आशीर्वाद लेते रहे हैं।

नए गाने ‘दीवाने हैं’ के साथ प्रमोशन अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, फिल्म का संगीत काफी पसंद किया जा रहा है। गुरुवार को ही मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘दीवाने हैं’ जारी किया है। अक्षय ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस गाने को साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जंगल में केओस है, केओस में सेलिब्रेशन है और इस सेलिब्रेशन में सारे दीवाने हैं।’

34 स्टार्स से सजी है फिल्म अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का सफर साल 2023 से शुरू हुआ था, लेकिन शूटिंग के दौरान आई कई दिक्कतों के कारण इसकी रिलीज डेट को बार-बार आगे बढ़ाया गया। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी स्टार कास्ट है।

‘वेलकम टू द जंगल’ में करीब 34 बड़े कलाकार नजर आएंगे। इनमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ समेत कई अन्य नाम शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें

इवेंट में अक्षय कुमार को कहा गया फ्लॉप एक्टर:मजाकिया अंदाज में दिया जवाब; रिटायरमेंट पर कहा- मरने से 5 मिनट पहले तक काम करना चाहिए

एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रिटायरमेंट की खबरों को खारिज कर दिया है। मुंबई में गुरुवार को हुए इस इवेंट में अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे कभी रिटायर नहीं होना चाहते, क्योंकि घर बैठने पर उन्हें बिजली का काम या कुत्ता घुमाने जैसे घरेलू काम करने पड़ेंगे। उन्होंने सलाह दी कि इंसान को मरने से 5 मिनट पहले रिटायर होना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *