{“_id”:”67ab87a9dae99e54d407e182″,”slug”:”case-filed-against-student-who-slapped-chief-proctor-2025-02-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Aligarh : चीफ प्रॉक्टर को चांटा मारने वाली छात्रा पर मुकदमा दर्ज, वीसी से लगाई डिबार करने की गुहार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में 10 फरवरी को विवेकानंद काॅलेज ऑफ लाॅ की छात्रा द्वारा कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर प्रो. रेनू सिंघल को चांटा मारने के मामले में 11 फरवरी को चीफ प्रॉक्टर ने थाना गांधी पार्क में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर छात्रा के खिलाफ परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, दुर्व्यवहार और हाथापाई का मुकदमा दर्ज किया गया है।
Trending Videos
दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी विवेकानंद काॅलेज ऑफ लाॅ में एलएलबी पांचवें सेमेस्टर की छात्रा है। दोपहर 12:30 बजे डीएस कॉलेज में चीफ प्रॉक्टर परीक्षा कक्षों में चेकिंग कर रही थीं। उसी समय छात्रा के पास नकल सामग्री पकड़ ली गई, इसी के चलते उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। आरोप है कि इसी बीच छात्रा ने उनके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी और मामला तूल पकड़ने पर चांटा मार दिया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि छात्रा ने चीफ प्रॉक्टर का पर्स खींचा और जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले कि चीफ प्रॉक्टर कुछ समझ पातीं छात्रा ने उनके ऊपर फिर से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद शिक्षक डाॅ. सत्यम शर्मा, प्रो. अंजुल सिंह व अन्य शिक्षकों ने मिलकर चीफ प्रॉक्टर को सुरक्षित दूरी पर किया। सीओ बन्नादेवी राजीव द्विवेदी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं, कॉलेज के शिक्षक संघ ने भी कुलपति से छात्रा को डिबार करने की गुहार लगाई है।
Spread the love वृंदावन के दो बड़े मंदिरों के विवाद में करोड़ों रुपये की स्मार्ट सिटी योजना उलझकर रह गई है। विवाद के निस्तारण के बाद ही कार्यदायी संस्था भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से एनओसी के लिए कदम आगे बढ़ा सकेगी। इसके बाद ही पिछले नौ माह से अधर में लटकी योजना पर कार्य शुरू हो […]
Spread the love कानपुर के महाराजपुर में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पुलिस की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। थाने के सिपाहियों ने घटनास्थल पर खड़े ट्रक में फंसी स्कॉर्पियो को अलग करने के लिए चालक को ही ट्रक आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंप दी। इधर, चालक मौका मिलते ही ट्रक लेकर […]