{“_id”:”681ac64735788f4dcc0ddff6″,”slug”:”three-year-old-girl-student-accused-of-physical-harassment-in-school-2025-05-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Aligarh: तीन साल की छात्रा के साथ स्कूल में दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बच्ची गगन पब्लिक स्कूल के प्ले वे ग्रुप में नर्सरी की छात्रा है। छुट्टी के समय जब मां लेने गई तो उसे चलने में काफी परेशानी हो रही थी। घर पर कपड़े बदलने के दाैरान उसके शरीर पर खून नजर आया। जब उन्होंने बेटी से पूछा तो वह रोने लगी।
स्कूल में जांच करके बाहर आती एएसपी मंयक पाठक की गाड़ी – फोटो : संवाद
Trending Videos
विस्तार
अलीगढ़ के आगरा रोड पर स्थित गगन पब्लिक स्कूल के प्ले वे ग्रुप में पढ़ने वाली तीन साल की छात्रा के साथ स्कूल में दुष्कर्म का आरोप लगा है। छात्रा की मां ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि क्लास में गिरने से बच्चे के चोट लगी थी।
Trending Videos
सासनीगेट क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली यह बच्ची प्ले वे ग्रुप में नर्सरी की छात्रा है। इसका 19 अप्रैल को ही यहां दाखिला कराया गया है। छात्रा की मां के अनुसार स्कूल की छुट्टी होने पर रोजाना की तरह 6 मई को जब वह बेटी को लेने के लिए स्कूल पहुंचीं तो बेटी को चलने में काफी परेशानी हो रही थी। इस पर वह उसे गोद में लेकर घर आ गई। यहां कपड़े बदलने के दाैरान उसके शरीर पर खून नजर आया। जब उन्होंने बेटी से पूछा तो वह रोने लगी। कुछ देर बाद मां बेटी को लेकर स्कूल पहुंची और अपनी शंका के बारे में स्कूल प्रबंधन को जानकारी दी। मां का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन पहले लीपापोती करने लगा। फिर बताया कि बेटी को गिरने से चोट आई थी। जब उन्होंने सवाल उठाया कि यदि चोट आई थी तो उन्हें बताया क्यों नहीं गया। इसका जवाब नहीं दे पाए।
यहां तक कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बेटी कमरे से काफी देर तक गायब नजर आ रही है। बाद में बच्ची को परिवार वाले आगरा रोड के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां बच्ची की हालात देखकर डाॅक्टरों ने इलाज से पहले मामला पुलिस को बताने को कहा। इसके बाद पुलिस की मदद ली गई। एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चिकित्सकीय परीक्षण करा लिया गया है मगर अभी रिपोर्ट नहीं आई। रिपोर्ट से ही स्थिति साफ होगी। प्रकरण में गहनता से जांच की जा रही है और स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फोरेंसिक टीम भी जांच-पड़ताल कर रही है।
Spread the love देश की पहली हाइड्रोजन वाटर टैक्सी का संचालन बृहस्पतिवार से गंगा में शुरू हुआ। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने काशी के नमो घाट से वाटर टैक्सी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही वाटर टैक्सी पर सवार होकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक गए। वाटर टैक्सी […]
Spread the love फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड स्थित टापा खुर्द में शुक्रवार अलसुबह एक महिला गंभीर और बदहवास स्थिति में मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को तत्काल उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। Source link
Spread the love बरौली अहीर मंडी संचालन के लिए मंडी समिति ने अपनी कार्रवाई 14 व्यापारियों को नोटिस देने तक सीमित कर दी है। इससे आंदोलनरत व्यापारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है। सिटी मजिस्ट्रेट और मंडी समिति ने बरौली अहीर मंडी के संचालन शुरु कराने […]