{“_id”:”69c6c6348b4b4641310a6b9b”,”slug”:”husband-sets-cylinder-on-fire-and-escapes-2026-03-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Aligarh: पत्नी गई तहरीर लिखाने, पति सिलिंडर में आग लगाकर हुआ फ़रार, अंदर अकेला रह गया बेटा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मुवीन का दोपहर में किसी बात पर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। दंपती में विवाद के बीच कलह इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पत्नी गुस्से में आ गई और पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए वह चौकी पर तहरीर देने जाने की कहकर घर से निकल गई। पति सिलिंडर में आग लगाकर फरार हो गया।
आग को बुझाते दमकल कर्मी – फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस इलाके के बादाम नगर में 27 मार्च दोपहर दंपती में विवाद के बाद पत्नी जब पति के खिलाफ तहरीर देने चली गई तो पति ने घर में रखे सिलिंडर में आग लगा दी। इसके बाद खुद भाग गया। इस घटना के समय दंपती का 15 वर्ष का बेटा अकेला था। मगर वह बच गया। शोरशराबे पर मोहल्ले वालों की मदद से आग को बुझाया जा सका।
Trending Videos
घटनाक्रम के अनुसार बादाम नगर में रहने वाले मुवीन का दोपहर में किसी बात पर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। घर में पत्नी के अलावा उसका 15 वर्ष का बेटा भी था। दंपती में विवाद के बीच कलह इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पत्नी गुस्से में आ गई और पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए वह चौकी पर तहरीर देने जाने की कहकर घर से निकल गई। इसी बीच मुवीन ने घर में रखे सिलिंडर में आग लगाई और भाग गया। अचानक से सिलिंडर में आग लगती देख बेटे ने शोर मचाया तो बाहर भीड़ जमा हो गई।
मोहल्ले के लोगों ने अंदर घुसकर सिलिंडर में लगी आग बुझाते हुए बेटे को बाहर निकाला। इस दौरान लोग यही कहते रहे कि अगर कुछ देर हो जाती तो घर में ज्यादा आग लग जाती। इस सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। बाद में मुवीन की पत्नी भी वापस लौट आई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अरुण कुमार के अनुसार मामले में आरोपी को तलाशा जा रहा है। घरेलू विवाद है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
Spread the love मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। एक दिन में ही प्रदेश में 2-4 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अब गर्मी का दौर शुरू होगा और एक सप्ताह के भीतर ही तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। शनिवार को 30-50 किमी […]
Spread the love होली का त्योहार मनाने के बाद रविवार को वापसी करने वालों का दौर शुरू हुआ। इससे सेंट्रल स्टेशन व गोविंदपुरी पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली-हावड़ा, मुंबई, फर्रुखाबाद, बांदा व झांसी रूट के यात्री सर्वाधिक रहे। श्रमशक्ति एक्सप्रेस में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। लोगों ने गलियारे, बाथरूम व […]
Spread the love {“_id”:”67b97b778fe617e0220ef361″,”slug”:”mathura-dm-chandra-prakash-singh-surprise-inspection-hundred-bed-hospital-vrindavan-like-patient-2025-02-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: अस्पताल की लाइन में खड़े जिस शख्स को लोग समझ रहे थे आम नागरिक, हकीकत पता चली तो…रह गए हैरान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} मथुरा जिलाधिकारी – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने वृंदावन स्थित सौ शैय्या अस्पताल का औचक निरीक्षण कर सभी को […]