Aligarh Accident: चलटी कार का फटा टायर, डिवाइडर से टकराकर पलटी, मासूम बच्ची समेत दंपती घायल
होम

Aligarh Accident: चलटी कार का फटा टायर, डिवाइडर से टकराकर पलटी, मासूम बच्ची समेत दंपती घायल

Spread the love


अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर गांव असगरपुर मोड के पास 25 अप्रैल सुबह गाजियाबाद से कानपुर जा रही एक कार का अचानक टायर फट गया। जिससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार मासूम बच्ची समेत दंपती घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेज दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर के विजय नगर निवासी नितिन कटियार पुत्र संजय सिंह गाजियाबाद की किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। 25 अप्रैल सुबह को वह पत्नी आयुषी व बच्ची अदिति के साथ गाजियाबाद से विजय नगर जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे जैसे ही कार जीटी रोड पर गांव असगरपुर मोड के पास पहुंची, तभी अचानक टायर फट गया। अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से जा  टकराई। 

कार में सवार दंपती और उनकी बच्ची घायल हो गए। वहां पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने कार में फंसे घायल परिवार को बाहर निकालकर घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना के बारे में पनैठी पुलिस चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कार में सवार तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *