Alkaline Water कैसे करें तैयार । how to make alkaline water with cucumber at home | Jansatta
ब्रेकिंग न्यूज़

Alkaline Water कैसे करें तैयार । how to make alkaline water with cucumber at home | Jansatta

Spread the love


Alkaline Water: आज के समय में अनहेल्दी खान-पान के कारण शरीर में विषैले तत्व जमा हो जाते हैं। कई बार शरीर में जमे इन टॉक्सिन्स के कारण थकान, पेट की गड़बड़ी, स्किन प्रॉब्लम्स और इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है। ऐसे में शरीर में जमे इन विषैले तत्वों को आप आसानी से बाहर निकालकर अपने बॉडी को डिटॉक्स कर सकते हैं। इसके लिए अल्कलाइन वॉटर एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

क्या है अल्कलाइन वॉटर?

अल्कलाइन वॉटर नॉर्मल पानी की तुलना में अलग होता है। दरअसल, इस पानी का पीएच लेवल सामान्य पानी की तुलना में अधिक होता है। सामान्य पानी का पीएच करीब 7 होता है, जबकि अल्कलाइन वॉटर का पीएच लेवल 8 या उससे ज्यादा होता है। यह शरीर में एसिडिक के प्रभाव को कम करता है और फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी मदद करता है।

अल्कलाइन वॉटर के फायदे:

  • अल्कलाइन वॉटर शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और लिवर को हेल्दी बनाए रखता है।
  • इसके सेवन से एसिडिटी की समस्या कम हो जाती है।
  • यह स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से टॉक्सिन्स निकल जाते हैं, जिससे स्किन ग्लोइंग और बाल मजबूत बनते हैं।
  • अल्कलाइन वॉटर मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे फैट बर्न करना आसान होता है।
  • यह शरीर को हाइड्रेट करके थकान को दूर करता है और एनर्जी लेवल बढ़ाता है।

घर पर कैसे बनाएं अल्कलाइन वॉटर?

आप अल्कलाइन वॉटर को घर पर ही तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले एक जग में एक नींबू के स्लाइस, खीरे के टुकड़े, कुछ पुदीने की पत्तियां और चुटकीभर सेंधा नमक डालें। इसे कम से कम 6 से 8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। इसके सेवन से काफी लाभ मिलता है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *