आईआईटी बीएचयू के एक छात्र के मोबाइल फोन में छात्रों के नहाने के वीडियो मिले हैं। आईआईटी प्रशासन ने आरोपी छात्र को पकड़ा और उसके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। इस वारदात से नाराज आईआईटी के छात्र मंगलवार की देर रात लंका थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। लंका थाने की पुलिस को तहरीर भी दी है। आईआईटी प्रशासन से लिखित शिकायत भी की गई है। आईआईटी प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी। छात्रों के मुताबिक आरोपी ने बाथरूम में फोन लगाए और नहाने के वीडियो रिकॉर्ड किए।
Trending Videos
आईआईटी बीएचयू के छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप में मंगलवार को इस मामले में बहस चल रही थी। एक छात्र ने लिखा कि पीसी रे हॉस्टल में एक छात्र के मोबाइल फोन में लड़कों के नहाने के वीडियो मिले हैं। ये सारे वीडियो हॉस्टल के आठवें, नौवें और 10वें तल के कमरों के बाथरूम में कैमरे लगाकर रिकॉर्ड किए गए।
इन वीडियो को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया या नहीं, ये अभी जांच का विषय है लेकिन आईआईटी प्रशासन की ओर से आरोपी का मोबाइल फोन और सारे वीडियो जब्त कर लिए गए हैं। बाकी के अपडेट दिए जाएंगे। आईआईटी प्रशासन से जो लिखित शिकायत की गई है उसमें 15 वीडियो मिलने का जिक्र है।
Spread the love उत्तर प्रदेश में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे लगभग तैयार है। जून या जुलाई से इसे शुरू किया जा सकता है। इसी के साथ टोल वसूली के लिए यूपीडा ने एजेंसी की तलाश शुरू कर दी है। यूपीडा के आंकलन के मुताबिक पहले ही वर्ष से दो मुख्य लेन और सात रैम्प वाला ये […]
Spread the love हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर कस्बे में सामने आए लव जिहाद के मामले को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का बयान चर्चा में आ गया है। यह बयान बांदा में चल रही धार्मिक कथा के दौरान दिया गया था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। […]
Spread the love समाजवादी पार्टी व कांग्रेस द्वारा लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने देने के विरोध में बृहस्पतिवार को आहूत विधानमंडल का विशेष सत्र आयोजित होगा, जिसमें भाजपा सरकार निंदा प्रस्ताव लेकर आएगी। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में निंदा प्रस्ताव रखेंगे, जिसके बाद दलीय नेताओं और विधायकों द्वारा […]