Former Army Chief Manoj Pande: राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद 2025 के दूसरे दिन पूर्व थल सेना प्रमुख मनोज पांडेय ने भारतीय सेना की चुनौतियों और भविष्य के खतरों पर बात की। उन्होंने कहा कि यूपी में स्थापित हुआ डिफेंस कॉरिडोर हमारी सेना की भविष्य की जरूरतों को पूरा करेगा। हम स्वदेशीकरण से सशक्तिकरण पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि आज के युवा अपने क्षेत्र में लीडरशिप की भूमिका के लिए तैयार करें। इसके लिए फोर सी (कैरेक्टर (चरित्र), कंपीटेंश (सक्षमता), कमिटमेंट (प्रतिबद्धता) और कंडक्ट (आचरण)) को विकसित करने पर खास ध्यान दें और अपने सपनों को पूरा करने पर ध्यान दें।
Trending Videos
2 of 5
– फोटो : amar ujala
जनरल मनोज पांडे ने कहा कि ‘साल 2047 तक हमने विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प लिया है तो सुरक्षा को मजबूत करना जरूरी है ताकि विकास की यात्रा प्रभावित न हो। पिछले कुछ दशकों में युद्ध के चरित्र और प्रकृति में बड़ा बदलाव आया है। तकनीक के आने से युद्ध का स्वरूप बदला है। पारंपरिक युद्ध को हाइब्रिड युद्ध से बदला जा रहा है। साइबर स्पेस डोमेन का महत्व भी बढ़ा है। हमारी सुरक्षा और रक्षा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना अपरिहार्य जरूरत के रूप में उभरा है।
3 of 5
– फोटो : amar ujala
जनरल मनोज पांडे करीब 42 वर्षों से सेना में काम कर रहे हैं। उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और अधिकारी मौजूद रहे।
4 of 5
जनरल मनोज पांडे।
– फोटो : amar ujala
जनरल मनोज पांडे ने अग्निवीर योजना पर कहा कि जब बदलाव लाए जाते हैं तो मुश्किल होती ही है। विवाद होते हैं पर मुझे लगता है कि अब वो समय निकल चुका है। अग्निवीर योजना के तहत जब चार साल बाद युवा निकलेगा तो वो राष्ट्र के लिए एक बेहतरीन संसाधन होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अग्निवीर सेवा दे चुके युवाओं को स्किल डेवलपमेंट करें और उन्हें अपने विभागों मे नियुक्त करें।
5 of 5
– फोटो : अमर उजाला
संवाद के मंच पर पूर्व सेना प्रमुख मनोज पांडे ने नेशनल ओलंपियाड के दस विजेताओं का सम्मान किया।
Spread the love कानपुर में फीलखाना पुलिस ने जेके समूह की कंपनी न्यूमेश लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के सह निदेशक आनंद प्रकाशम पर धन का दुरुपयोग, धोखाधड़ी, जालसाजी, झूठे दस्तावेज बनाने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। Source link
Spread the love कानपुर देहात में बेटे की हत्या की साजिश में शामिल मास्टर माइंड मां घटना के बाद सगे संबंधियाें के साथ पुलिस को भी गुमराह करती रही। इधर जब प्रदीप के बाबा ने गांव के युवकों पर शक जताया तो वह यह भी कहती रही कि पड़ोसी तो उसकी मदद करते थे, वह […]
Spread the love Banda Murder News: बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में एकतरफा प्यार में मौसेरे भाई ने गुरुवार की रात कुल्हाड़ी से गला काट कर युवती को मार डाला। परिजनों को वारदात का पता शुक्रवार सुबह चला। घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। Trending […]