Banda Murder News: बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में एकतरफा प्यार में मौसेरे भाई ने गुरुवार की रात कुल्हाड़ी से गला काट कर युवती को मार डाला। परिजनों को वारदात का पता शुक्रवार सुबह चला। घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं।
सूचना पर पहुंचे एसपी ने जांच-पड़ताल की है। मौके से खून से सनी कुल्हाड़ी मिली है। बिसंडा थाना क्षेत्र के लौली टीकमऊ गांव निवासी प्रियंका (23) पुत्री स्व. रामप्रताप गुरुवार की रात बड़ी बहन गुड़िया और छोटी बहन समुद्री के साथ घर के बाहर वाले कमरे में सोई थी।








