टिप्स:  छुट्टी लेने के तनाव को कम करने के 4 तरीके
अअनुबंधित

टिप्स: छुट्टी लेने के तनाव को कम करने के 4 तरीके

Spread the love




आज के तेज-रफ्तार कामकाजी जीवन में कई लोग अपनी छुट्टियां लेने से कतराते हैं। अकसर ऐसा इसलिए होता है कि उन्हें लगता है उनका काम ज्यादा है या उनके बिना काम ठीक से नहीं चल पाएगा। कुछ लोगों को यह चिंता रहती है कि उनकी गैर-हाजिरी में जिम्मेदारी ठीक से निभाई नहीं जाएगी। लेकिन सही योजना और थोड़ी तैयारी के साथ आप बिना तनाव के छुट्टी का आनंद ले सकते हैं। ये हैं कुछ आसान तरीके… 1. पहले से योजना बनाएं तो बेहतर है
अगर सही तरीके से योजना बनाई जाए, तो छुट्टी लेना आपके लिए काम पूरा करने की एक बड़ी प्रेरणा बन सकता है। सबसे पहले तो आप अपने कैलेंडर में उन सभी जरूरी कामों के लिए समय तय करें, जिन्हें आपको छुट्टी लेने से पहले पूरा करना है। कोशिश करें कि आप ये महत्वपूर्ण काम अपनी छुट्टी शुरू होने से कम से कम एक हफ्ते पहले ही खत्म कर लें। इससे आपको आखिरी समय में भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी और आप आराम से अपनी छुट्टी का आनंद भी ले सकेंगे। 2. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाएं
छुट्टी पर जाने से पहले अपने सहकर्मियों को अपनी योजना के बारे में बता दें। उन्हें यह स्पष्ट रूप से समझाएं कि आपकी अनुपस्थिति में उन्हें किन जिम्मेदारियों को संभालना होगा या किन प्रोजेक्ट्स पर नजर रखनी होगी। सभी जरूरी डेडलाइन, काम की सूची और महत्वपूर्ण लोग (जैसे क्लाइंट्स, टीम मेम्बर्स आदि) की सम्पर्क जानकारी लिखकर साझा करें। इससे आपके सहकर्मियों को काम संभालने में आसानी होगी और आपको भी मानसिक शांति मिलेगी। 3. तय करें कि क्या बाद में किया जाएगा
छुट्टी से पहले यह स्पष्ट करना बहुत जरूरी हो जाता है कि कौन-से काम आप पहले पूरा करेंगे और कौन-से काम आपके लौटने तक इंतजार कर सकते हैं। छुट्टी से तीन-चार दिन पहले ही आप बैठकर अंतिम निर्णय लें कि कौन-से काम बेहद जरूरी हैं और कौन-से काम अभी रोके या टाले जा सकते हैं। इससे आपका काफी समय बचेगा। यही स्पष्टता बाद में आपको अनावश्यक दबाव से भी बचाएगी और आपकी प्राथमिकताएं तय करने में आपकी पूरी मदद करेगी। 4. सीमाएं तय करें, समय का संतुलन रखें
हालांकि कुछ परिस्थितियों में छुट्टी के दौरान काम से जुड़े रहना जरूरी हो सकता है। जैसे किसी महत्वपूर्ण डील को फाइनल होना है या किसी जरूरी ईमेल का जवाब देना है, लेकिन इसके लिए भी कुछ सीमाएं तय करना बेहद जरूरी है। अपने लिए यह तय करें कि आप कब और कितना काम से जुड़ेंगे। बार-बार काम चेक करने से आपकी छुट्टी का असली मजा खत्म हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप अपने समय का संतुलन बनाए रखें और पूरी तरह से रिफ्रेश होकर वापस आएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *