Anushka Sharma and Virat Kohli spent just 21 days together in the first 6 months of marriage | ‘शादी के बाद अनुष्का-विराट सिर्फ 21 दिन साथ रहे’: एक्ट्रेस बोलीं- साथ दिखना कोई वेकेशन नहीं, बस एक-दूसरे के लिए वक्त निकालते हैं
मनोरंजन

Anushka Sharma and Virat Kohli spent just 21 days together in the first 6 months of marriage | ‘शादी के बाद अनुष्का-विराट सिर्फ 21 दिन साथ रहे’: एक्ट्रेस बोलीं- साथ दिखना कोई वेकेशन नहीं, बस एक-दूसरे के लिए वक्त निकालते हैं

Spread the love


35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली पावर कपल की लिस्ट में शुमार हैं। विराट के मैचों के दौरान अनुष्का शर्मा अक्सर उन्हें चीयर करने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहती हैं। हालांकि, हमेशा साथ नजर आने वाले इस कपल ने शादी के बाद पहले 6 महीनों में सिर्फ 21 दिन ही एक-दूसरे के साथ बिताए थे। खुद अनुष्का ने इस बात का खुलासा किया था।

सिर्फ 21 दिन साथ रहे विराट-अनुष्का

वोग के साथ 2020 के एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि शादी के पहले छह महीनों के दौरान विराट और वो सिर्फ 21 दिन साथ में रहे थे। जब मैं विराट से मिलने जाती हूं या जब वह मुझसे मिलने आता है तो लोग मान लेते हैं कि यह छुट्टी है, लेकिन ऐसा नहीं है। वो आदमी हमेशा काम करता रहता है। हमारी शादी के पहले छह महीनों के दौरान हमने 21 दिन एक साथ बिताए। मैंने पूरा हिसाब लगाया था। इसलिए जब मैं विदेश में उनसे मिलने जाती हूं, तो साथ में एक बार खाना खाने के लिए जाती हूं। यह हमारे लिए कीमती समय है।’

मैं अब बहुत बदल गया

इसी दौरान विराट ने भी अनुष्का संग अपने बॉन्ड के बारे में बात की। उन्होंने कहा, हम हर दिन एक-दूसरे से प्यार करते हुए जीते हैं। हमारा रिश्ता हमेशा प्यार और सिर्फ प्यार के बारे में रहा है। हमें ऐसा लगता है कि हम एक-दूसरे को कुछ सालों से नहीं, बल्कि सदियों से जानते हैं। विराट आगे कहते हैं कि उसने मुझे जीवन में एक नई राह दी है। मैं उससे मिलने से पहले समझदार या सुलझा हुआ नहीं था। उसने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया है और मैं अपने जीवन को उस सबसे अद्भुत महिला के साथ बिताने के लिए धन्य महसूस करता हूं जिसे मैं जानता हूं।

2017 में की थी विराट और अनुष्का ने शादी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी। जनवरी 2021 में दोनों बेटी वामिका के माता-पिता बने। इसके बाद 2024 में बेटे अकाय का जन्म हुआ। अपने बच्चों की प्राइवेसी बनाए रखने के लिए कपल ज्यादा समय लंदन में ही रहना पसंद करता है, ताकि उन्हें मीडिया की नजरों से दूर रखा जा सके।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *