Ashutosh danced to the song ‘Lagaan’ at his son’s wedding | बेटे की शादी में ‘लगान’ के गाने पर थिरके आशुतोष: कोणार्क-नियति की रिसेप्शन में पहुंचे बॉलीवुड दिग्गज, शाहरुख-आमिर भी दिखे
मनोरंजन

Ashutosh danced to the song ‘Lagaan’ at his son’s wedding | बेटे की शादी में ‘लगान’ के गाने पर थिरके आशुतोष: कोणार्क-नियति की रिसेप्शन में पहुंचे बॉलीवुड दिग्गज, शाहरुख-आमिर भी दिखे

Spread the love


27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘लगान’ फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के बड़े बेटे कोणार्क शादी के बंधन में बंध गए हैं। कोणार्क ने 2 मार्च को नियति कनकिया के साथ सात फेरे लिए हैं। नियति बिल्डर्स के राकेश बाबूभाई कनकिया की बेटी हैं। दोनों की शादी मुंबई में धूमधाम से हुई। इस मौके पर फैमिली के अलावा इंडस्ट्री के दिग्गज भी शामिल हुए।

‘मितवा’ गाने पर थिरके आशुतोष

शादी के रिसेप्शन में शाहरुख खान, आमिर खान, ऋतिक रोशन, राज ठाकरे, एकनाथ शिंदे, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, अनुपम खेर, चंकी पांडे और साजिद खान सहित कई प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हुईं। वहीं, आशुतोष अपनी फिल्म ‘लगान’ के फेमस गाने ‘मितवा’ पर थिरकते दिखें।

शादी का जश्न 28 फरवरी को पारंपरिक हल्दी समारोह से शुरू हुआ था। 1 मार्च को संगीत समारोह का आयोजन हुआ। इन सारे मौकों पर परिवार और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया। इन समारोहों ने हंसी, संगीत और भावनाओं से भरी इस शानदार शादी के लिए माहौल तैयार किया। विवाह समारोह बेहद भव्य था, जिसमें खूबसूरत सजावट और शानदार आयोजन स्थल ने जोड़े की प्रेम कहानी को और खास बना दिया।

इस मौके पर पारंपरिक रीति-रिवाजों और आधुनिक भव्यता का खूबसूरत संगम देखने को मिला, जिससे यह शादी यादगार बन गई। कोणार्क और नियति ने अपने प्रियजनों की उपस्थिति में खुशी और उत्साह के साथ विवाह की शपथ ली। इसके बाद एक शानदार स्वागत समारोह हुआ, जिसमें स्वादिष्ट व्यंजन, लाइव परफॉर्मेंस और भावनात्मक भाषणों के जरिए इस खास दिन का जश्न मनाया गया।

पीएम मोदी को भी दिया था निमंत्रण

बता दें, डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शादी का कार्ड दिया था। पीएम मोदी को निमंत्रण देने के लिए डायरेक्टर अपनी वाइफ सुनीता गोवारिकर के साथ पहुंचे थे। कोणार्क गोवारिकर अपने पिता और डायरेक्टर आशुतोष की तरह फिल्मों से ही जुडे़ हुए हैं। वह पिता के साथ मिलकर काम करते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *