Assam SEBA HSLC Class 10th Result Out 10th April 2025: असम में इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों का रिजल्ट के लिए इंतजार गुरुवार (10 अप्रैल 2025) को खत्म हो जाएगा। दरअसल, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) कल 10वीं बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की घोषणा करेगा। परिणाम जारी होने के बाद जिन स्टूडेंट्स ने इस साल परीक्षा दी थी वह आधिकारिक वेबसाइट results.sebaonline.org, sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा।









