{“_id”:”6928969d1b653ae31805d19b”,”slug”:”mini-truck-rams-into-vehicle-driver-trapped-in-cabin-accident-occurred-before-anantram-toll-plaza-on-highway-2025-11-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Auraiya: वाहन में घुसा मिनी ट्रक, चालक केबिन में फंसा, पुलिस ने क्रेन की मदद से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:54 PM IST
औरैया में सड़क हादसा – फोटो : अमर उजाला
अजीतमल में गुरुवार को देर रात थाना क्षेत्र में हाईवे पर एक मिनी ट्रक पीछे से किसी वाहन में टकरा गया। इससे चालक केबिन में ही फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से चालक को निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया है। शिकोहाबाद के मोहल्ला रमेश नगर निवासी मनोज मिनी ट्रक की मरम्मत कराने के लिए बृहस्पतिवार को औरैया आया था। देर शाम साढ़े नौ बजे के करीब वह वापस शिकोहाबाद जा रहा था। हाईवे पर अनंतराम टोल प्लाजा से आधा किलोमीटर पहले आगे चल रहे किसी वाहन ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इससे मिनी ट्रक उसमें टकरा गया। केबिन क्षतिग्रस्त होने के चलते चालक मनोज उसी में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद क्रेन की मदद से केबिन को खींचकर चालक को निकाला गया। पुलिस ने चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है।
Spread the love बरेली के कैंट इलाके में बग्घी पर दूल्हे को झपकी आ गई तो दुल्हन पक्ष ने उसे शराबी बताकर शादी से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि दूल्हे का मोटापा देखकर दुल्हन पहले से ही शादी के मूड में नहीं थी। खास बरातियों समेत दूल्हा 15 घंटे तक कैंट पुलिस […]
Spread the love 01:59 AM, 28-Jan-2026 Chandauli News: बैंक कर्मियों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित Transactions worth crores affected due to bank employees’ strike और पढ़ें 01:59 AM, 28-Jan-2026 Kushinagar News: मेहा देवरिया की टीम ने ट्रॉफी पर किया कब्जा मेहा देवरिया की टीम ने ट्रॉफी पर किया कब्जा और पढ़ें 01:59 AM, 28-Jan-2026 […]
Spread the love उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) जल्द अभ्यर्थियों को तीसरी बड़ी भर्ती का तोहफा देने जा रहा है। एलटी ग्रेड शिक्षक व प्रवक्ता भर्ती के बाद अब राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का विज्ञापन जारी करने की तैयारी है। Source link