{“_id”:”6928969d1b653ae31805d19b”,”slug”:”mini-truck-rams-into-vehicle-driver-trapped-in-cabin-accident-occurred-before-anantram-toll-plaza-on-highway-2025-11-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Auraiya: वाहन में घुसा मिनी ट्रक, चालक केबिन में फंसा, पुलिस ने क्रेन की मदद से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:54 PM IST
औरैया में सड़क हादसा – फोटो : अमर उजाला
अजीतमल में गुरुवार को देर रात थाना क्षेत्र में हाईवे पर एक मिनी ट्रक पीछे से किसी वाहन में टकरा गया। इससे चालक केबिन में ही फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से चालक को निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया है। शिकोहाबाद के मोहल्ला रमेश नगर निवासी मनोज मिनी ट्रक की मरम्मत कराने के लिए बृहस्पतिवार को औरैया आया था। देर शाम साढ़े नौ बजे के करीब वह वापस शिकोहाबाद जा रहा था। हाईवे पर अनंतराम टोल प्लाजा से आधा किलोमीटर पहले आगे चल रहे किसी वाहन ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इससे मिनी ट्रक उसमें टकरा गया। केबिन क्षतिग्रस्त होने के चलते चालक मनोज उसी में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद क्रेन की मदद से केबिन को खींचकर चालक को निकाला गया। पुलिस ने चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है।
Spread the love खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें संक्षिप्त विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें यूपी के फिरोजाबाद जिले से दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है। शिकोहाबाद […]
Spread the love मेरे मरने के बाद मेरी सारी संपत्ति को मंदिर में दान कर दिया जाए। सुसाइड नोट में लिखकर शुक्रवार को कॉस्मेटिक व्यापारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कछियाना मोहाल निवासी संदीप कुमार पांडेय (57) कॉस्मेटिक […]
Spread the love {“_id”:”69a87932b2a5dec497065d49″,”slug”:”farrukhabad-accident-three-youths-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-2026-03-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Farrukhabad Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 04 Mar 2026 11:56 PM IST यूपी के फर्रुखाबाद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की […]