होम

Ayodhya: फिर अयोध्या लौटे गोपाल राव, राम मंदिर में किए दर्शन, चंपत राय से मुलाकात के बाद चर्चाएं तेज

Spread the love


अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya

Updated Wed, 19 Aug 2026 11:20 AM IST

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना सामने आने के बाद गोपाल राव 15 जुलाई को अयोध्या से बाहर चले गए थे। संघ ने उनका केंद्र अयोध्या से बदल दिया है। ऐसे में करीब एक माह बाद उनका अयोध्या लौटना और राम मंदिर में दर्शन के साथ चंपत राय से मुलाकात करना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Ayodhya: Gopal Rao returns to Ayodhya, offers prayers at the Ram Mandir

राम मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक रहे गोपाल राव।
– फोटो : amar ujala



विस्तार

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के बीच एक बार फिर गोपाल राव के अयोध्या पहुंचने से चर्चाएं तेज हो गई हैं। बुधवार को अयोध्या पहुंचे गोपाल राव ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मुलाकात की। दोनों के बीच हुई मुलाकात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।


बताया जाता है कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना सामने आने के बाद गोपाल राव 15 जुलाई को अयोध्या से बाहर चले गए थे। इसके बाद संघ स्तर से भी उनके दायित्व और केंद्र को लेकर बदलाव किए जाने की चर्चा सामने आई थी। संघ ने उनका केंद्र अयोध्या से बदल दिया है। ऐसे में करीब एक माह बाद उनका अयोध्या लौटना और राम मंदिर में दर्शन के साथ चंपत राय से मुलाकात करना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें – यूपी में IPS अफसर की मां का कत्ल: आखिर बुजुर्ग संग ऐसा किसने और क्यों किया? घरों के बाहर चर्चा और भीतर सवालों का सिलसिला



ये भी पढ़ें – राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय लापरवाही के दोषी, अनिल मिश्रा की भूमिका पर सवाल, कसेगा कानूनी शिकंजा

चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद बदले घटनाक्रम के बीच उनकी अयोध्या वापसी को लेकर मंदिर और संघ से जुड़े लोगों के बीच चर्चाएं शुरू हो गई हैं। एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट शासन को सौंपे जाने और रिपोर्ट ट्रस्ट को उपलब्ध कराए जाने के बाद मंदिर व्यवस्था से जुड़े कई लोगों की भूमिका को लेकर भी चर्चा चल रही है। ऐसे में गोपाल राव की वापसी को इस पूरे घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *