आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के मंडलायुक्त कार्यालय के समीप वन विभाग द्वारा डंपिंग यार्ड बनाया गया है। बुधवार की रात में अज्ञात कारणों से डंपिंग यार्ड में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन, आग इतनी भयानक थी समाचार लिखे जाने तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका था।
Trending Videos
वन विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई करने के बाद उन्हें कमिश्नर ऑफिस के पास अपने यार्ड में रखा जाता है। फिर उसकी नीलामी की जाती है। बुधवार की शाम लगभग सात बजे अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गई।
घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को देने के साथ ही लोग आग पर काबू पाने में जुट गए। लेकिन, आग इतनी भयानक थी कि लोग उस पर काबू नहीं पा सके। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू में कामयाब नहीं हो सकीं थीं।
Spread the love अधिकारियों के खिलाफ बिना साक्ष्य आरोप लगाकर की जाने वाली शिकायतों की जांच के लिए डीएम ने समिति गठित कर दी है। तीन सदस्यीय समिति को एक माह में जांच कर रिपोर्ट देनी है। डीएम अनुज सिंह ने तीन सदस्यीय समिति में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, पुलिस अधीक्षक अपराध और उपाधीक्षक मुख्य डाकघर […]
Spread the love आगरा के लेडी लॉयल अस्पताल में पिछले काफी समय से रेडियोलॉजिस्ट और गाइनेकोलॉजिस्ट की कमी से जूझ रही गर्भवती महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण अब तक गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए एक-एक महीने बाद की तारीख दी जाती थी। अब महिलाओं को […]
Spread the love सावन के प्रथम सोमवार पर भगवान शिव के प्रति आस्था और भक्ति का नजारा गांव अंगूठी में देखने को मिला। हरिद्वार की हर की पौड़ी से डाक कांवड़ लेकर निकले करीब 65 शिवभक्त 24 घंटे में गांव पहुंचे। दो कैंटरों से हरिद्वार गए शिवभक्तों ने रविवार सुबह 11 बजे डाक कांवड़ उठाई […]