Baba Ramdev Hair Growth Tips, Home Remedies for Hair Fall Control
मनोरंजन

Baba Ramdev Hair Growth Tips, Home Remedies for Hair Fall Control

Spread the love


Baba Ramdev Hair Growth Tips: सिर पर बाल होते हैं तो चेहरा खिला-खिला सा लगता है। इससे एक अलग ही कंफिडेंस नजर आता है। यह खूबसूरती में भी चार चांद लगाता है। हालांकि, खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों के बाल काफी तेजी से झड़ रहे हैं। आज के समय में अधिकतर लोग बाल झड़ने (Hair Fall), पतले हेयर (Hair Thinning) या फिर बालों के टूटने (Hair Breakage) की समस्या से परेशान हैं। कई लोग तो काफी तेजी से गंजेपन का भी शिकार हो रहे हैं।

बालों के लिए बाबा रामदेव का नुस्खा

वहीं, आप भी बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं, तो बाबा रामदेव (Baba Ramdev) द्वारा बताए गए कुछ नुस्खे को फॉलो कर सकते हैं। बाबा रामदेव के मुताबिक, बालों को झड़ने से रोकने के लिए सुबह और शाम के समय अपने दोनों हाथ के नाखूनों को 5-7 मिनट के लिए रगड़ें। इससे बालों का झड़ना तो रुकेगा ही साथ ही साथ बाल काफी तेजी से ग्रो करेंगे।

बालों के लिए घर पर बनाएं खास तेल

आप बालों के लिए एक विशेष तरह का तेल भी बना सकते हैं। बाबा रामदेव के मुताबिक, आप अपने बालों में भृंगराज, ब्राम्ही और शंखपुष्पी के तेल को मिलाकर एक तेल बना लें और इसको अपने बालों में लगाएं। इस तेल को लगाने से गंजेपन भी दूर होता है।

शीर्षासन

गंजेपन को दूर करने के लिए शीर्षासन भी काफी बेहतर होता है। आप इसको पार्क या फिर अपने घर में भी कर सकते हैं। इसको करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर या किसी मोटे तौलिए पर बैठें। अब आप सिर को जमीन पर टिकाएं और पैरों को पूरी तरह सीधा कर लें। अपने हाथों को जमीन पर सिर के पीछे रखें। हाथों की अंगुलियों को एक-दूसरे से मिलाएं। इस अवस्था में 5 मिनट से ज्यादा ना रहें। आगे पढ़िएः लटकती तोंद हो जाएगी अंदर, इन चीजों को हर दिन करें फॉलो; नहीं पड़ेगी जिम जाने की जरूरत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *