{“_id”:”6977a4a8ce20eee88d00d949″,”slug”:”banda-brother-and-sister-consume-poison-in-naraini-bodies-found-near-riverbank-2026-01-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Banda: नरैनी में भाई-बहन ने खाया जहर, नदी किनारे मिले दोनों के शव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 26 Jan 2026 11:01 PM IST
मौके पर लगी भीड़ – फोटो : अमर उजाला
नरैनी में एक भाई-बहन ने संदिग्ध परिस्थितियों में बरछा पुल के पास बागै नदी के किनारे जहर खाकर अपनी जान दे दी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर मोहल्ले में हुई इस दुखद घटना में आनंद प्रकाश गुप्ता (30) और उनकी बहन चंचल गुप्ता (34) ने रविवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर बरछा पुल से लगभग 100 मीटर दूर बागै नदी के किनारे पहुंचे। वहां दोनों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस की कार्रवाई और जांच सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
Spread the love शिकोहाबाद में पांच माह पूर्व जमीनी रंजिश में किसान को गोली मारने के मामले में नसीरपुर पुलिस ने घायल किसान के आरोपी भाई को जेल भेजा है। पिता-पुत्रों ने मिलकर फर्जी फायरिंग का षड्यंत्र रचकर परिवार के ही लोगों को फंसाने का षड्यंत्र रचा था। जिसका खुलासा होने के बाद पुलिस ने […]
Spread the love ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि अगर वक्फ संशोधन विधेयक को राज्यसभा में मंजूरी दे दी जाती है तो पर्सनल लॉ बोर्ड कोर्ट जाएगा और बिल को चुनौती देगा। हमें उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा क्योंकि हमारा पक्ष सांविधानिक तथ्यों के […]
Spread the love {“_id”:”69024c01498dfd443c09646a”,”slug”:”doctor-reveals-the-truth-about-encounters-they-bring-in-the-accused-with-20-bullets-2025-10-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”डॉक्टर ने खोला मुठभेड़ का सच: ‘मुल्जिम को 20 गोली मारकर लाते हैं, लिखवाते हैं बस एक’, देखें वीडियो”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार – फोटो : अमर उजाला विस्तार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली के चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार के कैंप कार्यालय से साढ़े पांच लाख रुपये की चोरी […]