{“_id”:”68790897ad459e54300dfb0c”,”slug”:”banda-snake-bites-woman-for-seventh-time-husband-admits-her-to-hospital-2025-07-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Banda: महिला को सर्प ने सातवीं बार डसा, पति ने अस्पताल में कराया भर्ती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 17 Jul 2025 08:03 PM IST
यूपी के बांदा जिले के एक महिला को सात बार सांप काट चुका है। सातवीं बार डसने पर पति ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
जिला अस्पताल में भर्ती रोशनी – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घर की नाली साफ कर रही महिला को गुरुवार को सातवीं बार सर्प ने डस लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के मानस चौक बिसंडा निवासी धर्ममणि ने बताया कि उसकी पत्नी रोशनी (35) गुरुवार को सुबह अपने घर की नाली साफ कर रही थी। तभी वहां निकले सर्प ने उसकी अंगुली में डस लिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उसे एंटी स्नैक इंजेक्शन लगाया गया। पति धर्ममणि ने बताया कि करीब सात साल से प्रत्येक बारिश के मौसम में पत्नी को सर्प डसता है। करीब सात बार यह हो चुका है। वह कई बार देव स्थानों में दिखा चुका है, लेकिन सर्प उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है। पति की यह बातें जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए कौतुहल का विषय रहीं।
Spread the love औरैया के लेडीज मार्केट स्थित हलवाई खाने में बुधवार शाम पांच बजे एक सराफा कारीगर की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घर की पहली मंजिल पर वारदात को अंजाम दिया। एसपी अभिषेक भारती और एएसपी आलोक मिश्रा कोतवाली के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वजनदार चीज […]
Spread the love नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी करने के मामले में सादाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुट गई है। Source link