Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari and Kantara chapter 1 Box Office collection | पहले दिन कांतारा ने वरुण धवन की फिल्म को पछाड़ा: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने कमाए 9 करोड़, कांतारा 60 करोड़ का किया कलेक्शन
मनोरंजन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari and Kantara chapter 1 Box Office collection | पहले दिन कांतारा ने वरुण धवन की फिल्म को पछाड़ा: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने कमाए 9 करोड़, कांतारा 60 करोड़ का किया कलेक्शन

Spread the love


23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वरुण धवन स्टारर फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि उसी दिन रिलीज हुई फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 ने 60 करोड़ रुपए की कमाई की।

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘सनी संस्‍कारी की तुलसी कुमारी’ को गुरुवार को फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। सुबह के शोज में 14.77% सीटें भरी थीं। दोपहर के शोज में यह आंकड़ा बढ़कर 38.93% हो गया। शाम को सबसे अधिक 43.65% सीटें भरी हुई पाई गईं। जबकि रात के शोज में ऑक्यूपेंसी 38.95% रही।

2025 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्मों की पहले दिन की कमाई

  • सैयारा: 21.50 करोड़
  • सनी संस्‍कारी की तुलसी कुमारी: 9.25 करोड़
  • परम सुंदरी: 7.25 करोड़
  • भूल चूक माफ: 7.00 करोड़
  • मेट्रो इन दिनों: 3.50 करोड़

कांतारा: चैप्टर 1 से पिछे रही फिल्म

हिंदी रोमांटिक फिल्मों में भले ही ‘सनी संस्‍कारी की तुलसी कुमारी’ ने बेहतर शुरुआत की हो, लेकिन कुल कमाई के मामले में यह फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ से काफी पीछे रह गई।

एक नजर वरुण धवन की पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड पर..

दिलवाले – 148.42 करोड़

जुड़वा 2- 138.55 करोड़

बद्रीनाथ की दुल्हनिया- 117.89 करोड़

ABCD 2- 106.12 करोड़

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *