बरेली जिले के बहेड़ी ब्लॉक के एक कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका ने साथियों पर धर्मांतरण की कोशिश करने का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की। जांच में आरोप फर्जी साबित हुए। पता लगा कि तबादले की कोशिश में यह कहानी गढ़ी गई है। जांच रिपोर्ट बीएसए को भेजी गई है, उन्हीं के स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक और एक सहायक अध्यापक पर धर्मांतरण का दबाव बनाने और विरोध करने पर 17 मई को विद्यालय परिसर में ही मारपीट करने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि बहेड़ी थाने में तहरीर दी थी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई।
अब सीएम को पत्र लिखा है। एसएसपी अनुराग आर्य ने एसपी उत्तरी को जांच सौंपी। उन्होंने लोगों के बयान लिए और रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी। एसपी ने बताया कि धर्मांतरण या हमले जैसा कोई मामला नहीं है। शिक्षिका स्कूल से तबादला कराना चाहती है। बीएसए संजय सिंह ने कहा कि विभागीय जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर रविवार रात को एक रोडवेज बस ने बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टर ने तीन को मृतक घोषित कर दिया। Source link
Spread the love भीषण गर्मी ने कोल्डड्रिंक, आइसक्रीम, मैंगो शेक, लस्सी, पेठा, गन्ने के रस और शिकंजी की खपत 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा दी है। अब प्रतिदिन 70 हजार लीटर की बनी अलग-अलग फ्लेवर वाली आइसक्रीम शहरी खा रहे हैं। Source link
Spread the love आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद माड्यूल की जांच सहारनपुर केंद्रित होती जा रही है। जांच एजेंसियों ने सहारनपुर में डेरा डाल दिया है और कश्मीर से जुड़े संदिग्धों की तलाश की जा रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा देवबंद से अल फलाह यूनिवर्सिटी के मेडिकल छात्र अहमद रजा को हिरासत […]