बरेली की शालिनी अरोरा ने अपने पालतू बकरे हीरा की चोरी के बाद जिलेभर में कार से चक्कर काटकर पशु तस्करों के पसीने छुड़ा दिए। पांच दिन बाद उन्हें बारादरी थाने के बाहर बकरा इस शर्त पर मिल गया कि वह कोई कार्रवाई नहीं करेंगी।
Trending Videos
मुंशी नगर निवासी शालिनी अरोरा रिठौरा के पास अपना पशु सेवा आश्रम संचालित करती हैं। आश्रम में निराश्रित पशुओं की देखभाल की जाती है। शालिनी ने बताया कि दो साल पहले उनके यहां रेस्क्यू करके लाई गई बकरी ने बच्चा जना था। करीब डेढ़ साल का यह बकरा (हीरा) शुक्रवार को आश्रम के बाहर घूम रहा था। तभी बाइक सवार दो युवक उसे चुरा ले गए। इस पर शालिनी ने अपनी कार निकाली। तौहीद व अन्य सदस्यों को साथ लिया। इन लोगों ने जिले के किसी कस्बे के बाजार को नहीं छोड़ा। हर जगह बकरे की तलाश की। बकरे की तलाश में करीब 25 हजार रुपये खर्च कर दिए।
पुलिस से भी शिकायत की, पर किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। लगातार पांच दिन तलाश के दौरान इन लोगों की एक पुलिसकर्मी से तकरार भी हुई। बुधवार शाम कुछ पशु कारोबारियों ने शालिनी से संपर्क किया कि आपका बकरा मिल जाए तो कार्रवाई मत करना। फिर बारादरी थाने के सामने बकरा मिल गया। शालिनी ने बताया कि बारादरी थाना प्रभारी ने उनसे गिरोह पकड़वाने में मदद करने के लिए कहा है।
Spread the love मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या करने के मामले में जेल में बंद पत्नी मुस्कान रस्तोगी और प्रेमी साहिल शुक्ला की बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। दो मिनट की हुई पेशी में अब 15 अप्रैल की तारीख लगी है। पेशी के दौरान एक दूसरे को देखकर दोनों हत्यारोपियों […]
Spread the love वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार की रात एक बाइक सवार ने जैसे ही अपना नाम कैलाश राजपूत बताया पुलिस भड़क गई। पुलिस वालों ने उस पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। दरअसल इलाके के विधायक का भी यही नाम है। Source link
Spread the love मझोला थानाक्षेत्र के डिडौरी गांव में बृहस्पतिवार की रात विवाहिता ने शादी के साढ़े चार माह बाद खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। Source link