बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) की ओर से बुधवार को बरातघर सील और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। बीडीए के अधिकारी और प्रवर्तन दल की टीम ने एक ओर भोजीपुरा में बुलडोजर चलाया तो दूसरी ओर शहर के पीलीभीत बाइपास स्थित चार बरात घरों पर पार्किंग न होने पर सील की कार्रवाई की है।
Trending Videos
बीडीए की टीम ने भोजीपुरा में तीन अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। इसमें ग्राम दोहना प्रीतमराय में हितेंद्र सिंह, पंकज गुप्ता और हरिपटेल की ओर से 10 बीघा जमीन, रम्पुरा माफी में चांद मोहम्मद की ओर से आठ बीघा जमीन और भूड़ा बड़ा बाइपास पर मोहम्मद फाजिल की ओर से छह बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण करने की सूचना मिली थी।
यहां कार्रवाई करने पहुंची तो देखा कि विकास प्राधिकरण की बिना स्वीकृति के सड़क, विद्युत पोल, भूखंडों का चिह्नांकन काम कर अवैध कॉलोनियों का निर्माण हो रहा था। यह कार्रवाई नगर याेजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धाराओं के तहत अवर अभियंता अजीत कुमार, सीताराम, सहायक अभियंता रमन अग्रवाल, संयुक्त सचिव दीपक कुमार और प्रवर्तन टीम की ओर से की गई है।
Spread the love आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव दढ़ियाल में दुकान पर सो रहे मैकेनिक अवनेश (18) की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पुरानी रंजिश में गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए परिजनों को समझाकर शांत किया। मामले में […]
Spread the love कानपुर में अधिवक्ता राजाराम वर्मा ने मौत के दो साल पहले ही अपनी हत्या की आशंका जता दी थी, उन्हें जमीन के विवाद में हत्या किए जाने का डर था। उन्हें लगता था कि जमीन के विवाद में एनआरआई सिटी के निदेशक और अन्य लोग उनकी हत्या करा सकते हैं। ऐसे में […]
Spread the love व्यापारियों और करदाताओं के लिए आने वाले नए आयकर नियम राहत लेकर आएंगे। वित्त बजट 2026 में सरकार ने टैक्स प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। 1 अप्रैल से लागू होने वाला नया आयकर अधिनियम न केवल पुराने जटिल नियमों को खत्म करेगा, बल्कि करदाताओं […]