Bareilly News: पुलिस ने लल्ला गद्दी पर कसा शिकंजा, गुंडा एक्ट के बाद अब की गई ये कार्रवाई
होम

Bareilly News: पुलिस ने लल्ला गद्दी पर कसा शिकंजा, गुंडा एक्ट के बाद अब की गई ये कार्रवाई

Spread the love


बरेली जेल में बंद रहे माफिया अशरफ को सहूलियत दिलाने के आरोपी लल्ला गद्दी पर हाल ही में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी। अब पुलिस ने उसकी हिस्ट्री शीट खोली है। एसएसपी ने लल्ला गद्दी की निगरानी करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं।


police have opened the history sheet of Lalla Gaddi in Bareilly

आरोपी लल्ला गद्दी
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


बरेली में गुंडा एक्ट की कार्रवाई के बाद पुलिस ने लल्ला गद्दी की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। उस पर बरेली जेल में बंद रहे माफिया अशरफ को सहूलियतें मुहैया कराने का आरोप है। अब पुलिस लल्ला गद्दी उर्फ मोहम्मद रजा की गतिविधियों की निगरानी करेगी।

Trending Videos

 

चक महमूद निवासी लल्ला गद्दी पर कुछ दिन पहले बारादरी पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। लल्ला गद्दी और उसके दोस्त सद्दाम (अशरफ के साले) ने प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड से पहले शूटरों की मुलाकात बरेली जेल में बंद माफिया अशरफ से कराने में मदद की थी।

यह भी पढ़ें– बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा का करीबी लक्की शाह गिरफ्तार, घर-घर जाकर जुटाई थी भीड़

उमेश पाल की हत्या के बाद मामले की जांच हुई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। इसके बाद जेल अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई थी। जांच में सामने आया था कि लल्ला गद्दी की दोस्ती अशरफ के साले सद्दाम से हो गई थी। लल्ला गद्दी ने सद्दाम के रुपये बरेली की जमीनों में निवेश कराए थे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *