{“_id”:”69c387c2ed49a2525b0ee4ae”,”slug”:”wanted-cattle-smuggler-arrested-in-police-encounter-in-bareilly-2026-03-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bareilly News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:29 PM IST
बरेली जिले में पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में फतेहगंज पश्चिमी थाने की पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के दौरान इनामी पशु तस्कर कामिल को गिरफ्तार कर लिया। वह बीसलपुर का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
बरेली जिले में पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। बुधवार तड़के फतेहगंज पश्चिमी थाने की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी कामिल उर्फ नक्ता को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
सीओ हाईवे शिवम आशुतोष ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी थाने की पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित आरोपी कामिल उर्फ नक्ता बंद पड़ी रबर फैक्टरी के पास जंगल क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया, जिससे दरोगा पंकज कुमार घायल हो गए।
Spread the love छांगुर…नीतू… और नवीन। ये बस तीन नाम नहीं हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार ये देश विरोधी षडयंत्र, सामाजिक समरसता और सद्भाव के खात्मे के प्रयास के तीन अहम मोहरे हैं। मिशन आबाद के लिए आर्थिक रूप से कमजोर हिंदू परिवारों के अवैध धर्मांतरण से इतर इनकी साजिश बेहद खौफनाक रही। ये पाकिस्तानी […]
Spread the love भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को चुनाव आयोग ने मतदाता जागरूकता अभियान से हटा दिया है। हाल ही में सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद यह फैसला लिया गया। आयोग की तरफ से सभी प्रचार सामग्री से क्रिकेटर की फोटो हटाने के आदेश दिए गए हैं। इससे उनके फैंस को निराशा हाथ […]
Spread the love आगरा के बाह के खेड़ा राठौर के भगवानपुरा गांव के पास चंबल नदी में शनिवार की सुबह करीब 8 बजे मवेशियों को पानी पिला रहीं सिरोमनी (55) को मगरमच्छ खींच ले गया। उनके साथ मौजूद मूला देवी ने सिरोमनी को हाथ पकड़ कर नदी से बाहर खींचने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब […]