Bareilly News: प्रेमिका की हत्या का आरोपी आरिफ मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली; सिपाही भी घायल
होम

Bareilly News: प्रेमिका की हत्या का आरोपी आरिफ मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली; सिपाही भी घायल

Spread the love


बरेली में बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने बुधवार शाम चार बजे मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश आरिफ उर्फ गुड्डा को गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। मुठभेड़ में दीपक नाम का सिपाही भी घायल हुआ है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुड्डा शाहजहांपुर के कटरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जुलाई में वह अपनी हिंदू प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने के मामले में वांछित था। उसकी लोकेशन दिल्ली में मिल रही थी, लेकिन पुलिस उसके पास तक नहीं पहुंच पा रही थी।

इंस्पेक्टर बिथरी चैनपुर सीपी शुक्ला ने बताया कि पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव रिछौला निवासी श्याम मुरारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी बिथरी चैनपुर के गांव झीरी मल्लपुर निवासी अपने पति पवन से विवाद होने के बाद अलग हो गई थी। इसके बाद वह रामगंगानगर में आरिफ उर्फ गुड्डा के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। आरोप है कि आरिफ ने चार जुलाई को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरिफ की तलाश शुरू की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। उस पर एसएसपी बरेली ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

कमरे से अपना सामान लेने आया था आरोपी 

बुधवार को सूचना मिली कि वह रामगंगानगर स्थित अपने कमरे से सामान लेने आया है। इसके बाद पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। रामगंगा नगर में सेक्टर 11 पंचवटी एन्क्लेव के पास उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सिपाही दीपक घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरिफ के दोनों पैरों में गोली लग गई। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। उसके पास से 315 बोर तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा, एक बाइक और 300 रुपये बरामद किए हैं। उसने बताया कि वह दिल्ली में रह रहा था, लेकिन पुलिस के डर से बिहार के किशनगंज स्थित अपनी ससुराल चला गया था।

एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि बिथरी चैनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी आरिफ उर्फ गुड्डा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *