Bareilly News: प्रेमिका ने फंदा लगाकर की आत्महत्या की कोशिश, प्रेमी ने ट्रेन से कटकर दी जान
होम

Bareilly News: प्रेमिका ने फंदा लगाकर की आत्महत्या की कोशिश, प्रेमी ने ट्रेन से कटकर दी जान

Spread the love


बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं युवती के प्रेमी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


Girlfriend attempted suicide and boyfriend committed suicide by getting hit by a train in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गांव अंगूरी टांडा में परिवारों के विरोध के बाद शादी न होने से आहत प्रेमी-प्रेमिका ने जान देने का फैसला कर लिया। प्रेमिका ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे परिजनों ने बचा लिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमिका के फंदा लगाने की खबर मिलने के बाद प्रेमी ट्रेन के आगे कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

loader

गांव निवासी प्रेमी युगल एक ही बिरादरी के हैं। दोनों के घर आसपास ही हैं। 24 वर्षीय युवती ने मंगलवार सुबह छह बजे अपने ही घर में फंदा लगा लगा लिया। उसके परिवार के लोगों को पता लगा तो उन्होंने उसे फंदे से उतारा और निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके बाद उन्होंने पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ सुभाषनगर थाने में शिकायत दी। आरोप लगाया कि युवक उनकी बेटी को अलग-अलग नंबरों से कॉल करके परेशान करता है। इसके कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। 

यह भी पढ़ें- Budaun News: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से फैला तनाव, भीड़ ने आरोपी का घर घेरा, पुलिस ने संभाली स्थिति

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *