बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नवाबगंज क्षेत्र के अधकटा नजराना में 73 करोड़ की लागत से तैयार अटल आवासीय विद्यालय के लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अटल आवासीय विद्यालय बनाए जा रहे हैं। नई पीढ़ी को इन विद्यालयों से राष्ट्रवाद की शिक्षा मिलेगी। ये विद्यालय राष्ट्रभक्त तैयार करने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
Trending Videos
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में 100 अटल आवासीय विद्यालयों के निर्माण की योजना शुरू की थी। 16 विद्यालय बनकर शुरू हो गए हैं। बरेली में 17वां विद्यालय बनकर तैयार है। यहां श्रमिकों के बच्चों को स्तरीय शिक्षा मिलेगी। मुरादाबाद में भी अटल आवासीय विद्यालय की शुरुआत होने जा रही है। अभी तक यहां के बच्चे लखनऊ और बुलंदशहर में पढ़ रहे थे। इस वर्ष से छठवीं और नौवीं कक्षा के बच्चे यहां पढ़ने आ गए हैं। जो बच्चे छठवीं से सातवीं और नौवीं से दसवीं में गए हैं, उनको 15 अप्रैल को यहां शिफ्ट किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारें भवन सन्निर्माण बोर्ड से प्राप्त होने वाले धन का बंदरबांट करती थीं, लेकिन प्रधानमंत्री के विजन ने यह लूट-खसोट बंद करा दी है। अब बोर्ड के पैसे से अटल आवासीय विद्यालय की परिकल्पना साकार हुई है। सीएम ने विद्यालय के लिए जमीन दिलाने के लिए सांसद छत्रपाल गंगवार और विधायक डॉ. एमपी आर्या को बधाई दी। सीएम ने कहा कि इस विद्यालय में छात्र-छात्राओं के रहने-खाने, शिक्षा, खेलकूद के मैदान के साथ लाइब्रेरी की उत्तम व्यवस्था दी गई है।
Spread the love अलीगढ़ में मीनाक्षी पुल के नीचे अभिनेता भारत भूषण के परिवार की धर्मशाला को तोड़ने के लिए दूसरे दिन 20 मई को भी पुलिस और प्रशासनिक अमला पहुंचा। टीम को दूसरे दिन भी वहां रह रहे लोगों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। Source link
Spread the love गंगा समेत अन्य नदियों में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। अवैध खनन रोकने के लिए अब यूपी समेत सभी पड़ोसी राज्य मिलकर सख्ती करेंगे। इसके लिए सभी राज्यों ने एक संयुक्त निगरानी तंत्र तैयार किया है। इस तंत्र में खनन विभाग और प्रशासन के […]
Spread the love बाराबंकी के रामनगर के अगानपुर गांव के पास बुधवार रात करीब 9:12 बजे पुल से डंपर के रेलवे ट्रैक पर गिरते ही जोरदार धमाका हुआ। लगा कि किसी ने ट्रेन को बम से उड़ा दिया। हादसे के समय पूरी ट्रेन भी हिल उठी थी। लगा कि ट्रेन पटरी से उतर गई है। हादसे […]