Bareilly News: हर 15 मिनट में मिलेगी ई-बस… शहर में सोमवार से होगा संचालन; जानिए रूट और किराया
होम

Bareilly News: हर 15 मिनट में मिलेगी ई-बस… शहर में सोमवार से होगा संचालन; जानिए रूट और किराया

Spread the love


बरेली में तीन रूटों पर सोमवार से ई-बसों का संचालन होगा। इसके लिए 60 स्टॉपेज (ठहराव स्थल) भी तय किए गए हैं। पहले चरण में बरेली-शेरगढ़ और बरेली-शीशगढ़ रूट पर चल रहीं ई-बसों को हटाकर उनका संचालन शहरी क्षेत्र में निर्धारित रूटों पर किया जाएगा। दूसरे चरण में बरेली-मनौना धाम रूट की बसों को वहां से हटाकर शहर की सीमा में संचालित किया जाएगा।

सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के तहत दो साल पहले शहर में 25 ई-बसों का संचालन शुरू किया गया था। शहरी सीमा में घाटा होने के कारण इन बसों का संचालन देहात के रूटों पर शुरू कर दिया गया। वर्तमान में ये बसें बरेली-मनौना धाम, बरेली-शेरगढ़ और बरेली-शीशगढ़ के बीच चलाई जा रही हैं। 30 सितंबर को सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की बैठक में इन बसों का संचालन शहर की सीमा में करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद स्थानीय स्तर पर सर्वे कर ऐसे रूटों को चिह्नित किया गया जहां बसों को पर्याप्त यात्री मिलते रहें, ताकि घाटा न हो।

अधिकारियों ने शहर में ऐसे तीन रूट तय किए हैं। इनमें स्वालेनगर मिनी बाइपास से जंक्शन वाया सौफुटा-पीलीभीत बाइपास, स्वालेनगर मिनी बाइपास से जंक्शन वाया डेलापीर-महादेव पुल और झुमका तिराहा से सेटेलाइट बस अड्डा वाया चौपुला-गांधी उद्यान रूट शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *