{“_id”:”678ff87faf675df2680bd268″,”slug”:”construction-of-ring-road-stuck-due-to-delay-in-land-acquisition-bareilly-news-c-4-lko1064-565728-2025-01-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bareilly Ring Road: भूमि अधिग्रहण में देरी, गोल-गोल घूम रही बरेली की रिंग रोड परियोजना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : Adobe Stock
विस्तार
भूमि अधिग्रहण में देरी से बरेली रिंग रोड का निर्माण शुरू होने में देरी हो सकती है। तय किए गए प्रतिकर में साल्वेज वैल्यू की कटौती से अधिग्रहण अटक गया है। किसानों को मुआवजा मिलने में देरी हो रही है। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (एसएलएओ) और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के बीच पत्राचार चल रहा है। कटौती के मुद्दे के समाधान में जितनी देरी होगी, मुआवजे के लिए भू स्वामियों को उतना ही इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, 80 प्रतिशत भू अधिग्रहण नहीं हुआ तो रिंग रोड का निर्माण शुरू होने में भी देरी हो सकती है।
Trending Videos
विकास को रफ्तार देने के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 15 जनवरी को 2,117 करोड़ रुपये लागत की परियोजना को मंजूरी दी थी। टेंडर भी निकल गए। एनएचएआई के अधिकारी मार्च तक टेंडर फाइनल करवाकर अक्तूबर से काम शुरू कराने की कवायद कर रहे थे। अब साल्वेज वैल्यू में तीस फीसदी की कटौती के कारण अधिग्रहण की प्रक्रिया फंस गई। एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय ने साल्वेज वैल्यू में 30 प्रतिशत कटौती के लिए एसएलएओ को पत्र भेजा है।
एसएलएओ इससे सहमत नहीं है। उन्होंने साल्वेज वैल्यू की कटौती के प्रस्ताव को एनएच एक्ट 1956 और वर्ष 2013 के भूमि अर्जन अधिनियम-3 के विपरीत बताया है। अगर कटौती की जाती है तो प्रतिकर वितरण में देरी हो सकती है। ऐसे में सक्षम प्राधिकारी द्वारा घोषित अभिनिर्णय के अनुसार ही वित्तीय स्वीकृति दी जाए। इस मामले में अब एनएचएआई को फैसला लेना है। इसलिए काम अटकता दिख रहा है। अगर कुल जमीन के 80 फीसदी पर कब्जा नहीं मिलता है तो एनएचएआई काम शुरू नहीं करा सकेगा।
Spread the love मिर्जापुर के छानबे क्षेत्र के अकोढ़ी रेलवे अंडरपास में बुधवार को नगर के विधायक भाजपा रत्नाकर मिश्र का वाहन कीचड़ और मलबे में फंस गया। वाहन को निकालने के लिए ट्रैक्टर बुलाना पड़ा। ग्रामीणों की मदद से विधायक को बाहर निकाला गया। ट्रैक्टर से वाहन को खींचकर बाहर निकालने के बाद उसका […]
Spread the love {“_id”:”683f0bc1189a61cc9c086cd0″,”slug”:”meerut-shahid-akhlaq-s-meat-factory-raided-animal-records-also-tampered-cameras-found-in-this-hall-2025-06-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Meerut: शाहिद अखलाक की मीट फैक्टरी पर छापा, पशुओं के रिकॉर्ड में हेरफेर, इस हाल में मिले कैमरे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} डीएम और एसएसपी ने टीम के साथ पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की मीट फैक्टरी पर कार्रवाई की। यहां बिना टैग के पशुओं का कटान भी होता मिला। फैक्टरी में तैनात […]
Spread the love यूपी बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी हुआ तो बरेली सेंट्रल जेल में भी जश्न का माहौल रहा। खून से सने हाथों ने कामयाबी की चमक और स्याही की महक बिखेरी। जेल के कई बंदी पास हुए हैं। यहां दूसरी जेल के बंदियों ने भी परीक्षा दी थी। उन्होंने भी कामयाबी […]