Basil plant summer care tips indoor and outdoor know tulsi ko sukhne se kaise bachaye
ब्रेकिंग न्यूज़

Basil plant summer care tips indoor and outdoor know tulsi ko sukhne se kaise bachaye

Spread the love


Tulsi plant summer care tips: गर्मियां आते ही इसका असर इंसानों के साथ-साथ जानवरों और पेड़-पौधों पर भी पड़ने लगता है। गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवा के चलते तुलसी का पौधा सूख जाता है। कई बार गर्मियां शुरू होते ही तुलसी की पत्तियां मुरझा कर झड़ने लगती है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताने वाले हैं कि तुलसी का पौधा मुरझाने लगे तो क्या करें? इसके लिए आपको बस गर्मियां शुरू होते ही कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में।

गर्मी में तुलसी को सूखने से कैसे बचाएं?

गर्मियां शुरू होते ही तुलसी का पौधा कई बार सूखने लगता है। इसे बचाने के लिए आपको मिट्टी में नमक और हल्दी मिलाना चाहिए। ऐसा करने से तुलसी के पौधे में कवक संक्रमण को रोका जा सकता है।

तुलसी के मुरझाने पर क्या करें?

तेज धूप के संपर्क में आने से कई बार पौधा सूखने लगता है। ऐसा होने पर उसकी जगह चेंज करें। उसे ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप और हवा उसे मिल सके। तेज धूप या गर्म हवा की वजह से ही पौधा सूखता है।

गर्मियों में तुलसी के पौधे में कितना पानी डालें?

कुछ लोग मौसम गर्म होने पर बहुत ज्यादा पानी डालना शुरू कर देते हैं। लेकिन आपको पानी की मात्रा पर ध्यान देना चाहिए। ज्यादा पानी डालने से तुलसी में फंगस लग सकते हैं। वहीं कम पानी डालने से ये सूख सकती है।

तुलसी की देखभाल कैसे करें?

गर्मियों में तुलसी को सूखने से बचाने के लिए हर हफ्ते तुलसी के पौधे की कटाई-छटाई करें। समय-समय पर तुलसी के ऊपर की टहनियां काटते रहें। ऐसा करने से पौधा घना होगा।

घर में तुलसी का पौधा कैसे लगाएं?

अगर आप गर्मियों में तुलसी का पौधा लगाने का सोच रही हैं तो उसके लिए गहरा गमला लें। ज्यादा छोटे गमले में पौधा न लगाएं। मिट्टी के साथ तुलसी लगाने के लिए थोड़ा रेत भी मिलाएं। इसमें आप ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का भी इस्तेमाल करें। इसमें आप वर्मी कम्पोस्ट का यूज भी कर सकते हैं।

  • तुलसी का पौधा सूख जाए तो उसे कहां रखें?

अगर इन उपायों के बाद भी आपका तुलसी का पौधा सूख जाए तो उसे जड़ समेत किसी पवित्र नदी या तालाब में विसर्जित कर देना चाहिए।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *