Best Overnight DIY Multani mitti and aloe vera Facial for Instant glowing skin
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

Best Overnight DIY Multani mitti and aloe vera Facial for Instant glowing skin

Spread the love


Best Overnight DIY Facial: गर्मी आते ही तेज धूप से चेहरे का निखार कम होने लगता है। टैनिंग की वजह से फेस बेजान दिखता है। ऐसे में बार-बार पार्लर जाकर क्लीन अप या फेशियल करना संभव नहीं होता है। ईद और नवरात्रि आने वाले हैं। ऐसे में रातों-रात चेहरे पर निखार लाने के लिए आप घर में उपलब्ध बेहद सस्ती चीजों से फेशियल कर सकती हैं। इसके लिए आपको मुल्तानी मिट्टी (Multani mitti) और एलोवेरा (aloe vera) की जरूरत होगी। इससे चेहरे पर ऐसा ग्लो आएगा, जिसे देखकर लोग आपसे खूबसूरती का राज पूछने लगेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में।

मुल्तानी मिट्टी से कैसे करें फेशियल?

गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी चेहरे को ठंडक पहुंचाने का काम करती है। अक्सर लोग इसे फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इससे आप फेशियल भी कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी से फेशियल करने के लिए सबसे पहले कटोरी में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। अब इसमें एक चम्मच दही मिलाएं। इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे की मालिश करें। इस लेप को चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। जब ये सूख जाए तो चेहरे को पानी से धो लें। इसके बाद मुल्तानी मिट्टी में आधी चम्मच हल्दी पाउडर डालें। 2 चम्मच गुलाब जल या कच्चा दूध डालकर मिक्स करें। इस लेप को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। इसके बाद बारी आती है चेहरे को स्क्रब करने की। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में कॉफी पाउडर मिलाएं। इसकी बजाए आप ओट्स पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब नींबू का रस या गुलाब जल मिक्स करें। चेहरे को एक्सफोलिएट करें। इसके लिए हाथों से चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मालिश करें। 5 मिनट बाद चेहरा वॉश कर लें। लास्ट में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें कच्चा दूध और चंदन पाउडर मिक्स करें। तैयार फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट तक सूखने के बाद फेसवॉश कर लें।

एलोवेरा से फेशियल कैसे करें?

एलोवेरा चेहरे पर लगाने से पिंपल्स समेत कई तरह की स्किन प्रॉब्लम दूर होती हैं। एलोवेरा की मदद से भी आप घर में फेशियल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक चम्मच एलोवेरा जेल में शहद और हल्दी पाउडर मिलाएं। हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। 15 मिनट के बाद फेशवॉश कर लें। इसके बाद एलोवेरा जेल में गुलाब जल या कच्चा दूध मिलाएं। अच्छे रिजल्ट के लिए शहद भी एड करें। इसे फेस पर लगाने के बाद 15 मिनट इसे लगा रहने दें। इसके बाद चेहरा धो लें। अब आपको एलोवेरा जेल में शहद और कॉफी पाउडर मिलाना है। ऐसा करने से आपका स्क्रब रेडी हो जाएगा। चेहरे पर इससे एक्सफोलिएट करें। 5 मिनट यह प्रक्रिया दोहराएं। इसके बाद फेसवॉश करें। अब लास्ट में एलोवेरा जेल में बेसन मिलाएं। इसमें आप चंदन पाउडर या मुल्तानी मिट्टी भी मिला सकते हैं। इसमें आपको कच्चा दूध या नींबू का रस मिलाना है। यहां आप गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे फेस पर अप्लाई करें। 15 मिनट के बाद फेसवॉश करें।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *