Home remedies for toothache by acharya balkrishna how to get relief from Dant Dard
शिक्षा

Home remedies for toothache by acharya balkrishna how to get relief from Dant Dard

Spread the love


Dant dard ka gharelu upay: दांत में जब दर्द होता है तो खानापीना तो दूर सोना भी दुश्वार हो जाता है। लोगों को न बैठे चैन आता है न ही किसी काम को करने में मन लगता है। दांत में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। कभी खाना खाते समय दांत में कुछ फंसने से दर्द हो सकता है। या फिर कैविटी भी इसके पीछे का एक कारण है। वहीं दांत में कीड़ा लगने या दांत सड़ने से कभी-कभी अहसनीय दर्द होता है।

कुछ लोगों को गर्म या ठंडा खाने पर दर्द का अनुभव होता है। दर्द ज्यादा बढ़ने पर कई लोगों के चेहरे पर सूजन आ जाती है तो कुछ लोग सिर दर्द से कराह उठते हैं। ऐसे में शुरुआत में आपको कुछ घरेलू उपाय अपनाकर देखने चाहिए। अगर आराम नहीं मिलता है तो चिकित्सक परामर्श करना चाहिए। आचार्य बालकृष्ण ने दांत के दर्द से आराम दिलाने का नुस्खा शेयर किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

अकरकरा

आचार्य बालकृष्ण ने बताया जिन लोगों को दांत में दर्द रहता है उनके लिए अकरकरा बेहद लाभकारी होता है। अकरकरा के फूल को तोड़कर सुबह उठकर चबाएं। इससे मुंह की शुद्धी हो जाती है। अकरकरा का पाउडर बनाकर उसमें फिटकरी और लौंग मिलाकर मंजन बनाएं। इस मंजन को करने से दांतों की सभी प्रकार की दिक्कतें दूर हो जाती हैं।

दांत दर्द में आराम दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे</strong> (Home remedies for toothache)

दांत की नसों में आराम दिलाएगा ये तरीका

दांत में दर्द होने पर आप गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला करें। अक्सर डॉक्टर भी इसकी सलाह देते हैं। इससे न केवल दर्द में आराम मिलता है बल्कि अगर आपके दांत में कुछ फंस गया है वो भी दांत से बाहर निकल जाता है। नमक का पानी एक तरह से कीटाणुनाशक की तरह काम करता है। इससे दांत में फंसे कीड़े भी मर जाते हैं। दांत की नसों में होने वाले दर्द में आराम मिलता है।

तेज दर्द होने पर अपनाएं ये उपाय

दांत में तेज दर्द होने पर आप दांत के नीचे 1 लौंग रखकर दबा लें। इसे हल्का-हल्का दबाते रहें इससे तुरंत आराम मिलेगा। आप चाहें तो लहसुन की कली भी दांत से चबा सकते हैं। इससे भी दर्द में राहत मिलती है। वहीं आप हल्दी, नमक और सरसों के तेल को मिलाकर पेस्ट बनाकर भी लगा सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *