बीएचयू में पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सोमवार को दोपहर 12 बजे से सीटों का आवंटन शुरू हो गया है। 7500 से ज्यादा सीटों और 137 कोर्स के लिए 45 पेज की कटऑफ लिस्ट वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
Trending Videos
पहले राउंड की काउंसिलिंग में पीजी दाखिले की पहली मेरिट लिस्ट में शामिल योग्य उम्मीदवारों को कल तक यानी 16 जुलाई की रात 11:59 बजे तक फीस जमा करनी होगी। इसके लिए फीस जमा पोर्टल का लिंक जारी कर दिया गया है।
बीएचयू के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से आवेदकों को आगाह किया गया है कि समय से फीस जमा कर दें। यदि तय समय में फीस जमा नहीं हुई तो प्रवेश कैंसिल माना जाएगा और वह सीट मेरिट में दूसरे अभ्यर्थी को आवंटित कर दी जाएगी।
स्कोर चाहे जितना भी हो आगे की प्रक्रिया में आवंटन के लिए विचार नहीं किया जाएगा। आवेदक आवंटित सीट से जुड़े सभी अधिकार समय बीतने के बाद खो देगा।
Spread the love ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने शरीयत के हवाले से कहा है कि फिल्म देखना नाजायज और हराम है। यदि कोई देखता है तो वह शरई कठघरे में खड़ा होगा और खुदा की बारगाह में मुजरिम करार दिया जाएगा। ये बातें उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ […]
Spread the love डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एबीसी-अपार आईडी लिंक करने की प्रक्रिया धीमी बनी हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की सख्ती के बावजूद बड़ी संख्या में छात्रों की आईडी लिंक नहीं हो पा रही है। डीन एकेडमिक हेड प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि छात्रों को मुख्य रूप से परेशानी आधार […]
Spread the love करीब दस दिन बाद हज के पाक सफर की शुरुआत हो जाएगी। इस बार मुरादाबाद से 2090 आजमीन इस पाक सफर के गवाह बनेंगे। आजमीनाें को लेकर पहली फ्लाइट 16 अप्रैल को रवाना होगी। वहीं हज के अरकान पूरे होने के बाद दो जून से हजयात्रियों की वतन वापसी शुरू हो जाएगी। […]