Today’s Trending Bollywood News LIVE Updates: साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म ‘रेट्रो’ रिलीज होने को तैयार है। ये साल का बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जिसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में देख सकते हैं कि सूर्या का 80 के दशक का रेट्रो लुक देखने के लिए मिल रहा है। दर्शकों को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में ट्रेलर रिलीज के साथ ही मेकर्स ने वो इंतजार की घड़ी को कम कर दिया है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में भी रिलीज होने वाली है। इसे 1 मई, 2025 को रिलीज किया जाएगा। वहीं, आसिम रियाज को शो ‘बैटलग्राउंड’ से बाहर कर दिया गया है। इसकी वजह है उनका एग्रेसिव बिहेवियर। हाल ही में उनकी अभिषेक मल्हान और रुबीना दिलैक से तीखी बहस हुई। इस झगड़े की वजह से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है। इसके पहले उन्हें इसी एग्रेसिव बिहेवियर की वजह से रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ से भी बाहर किया गया था।
Live Updates
LIVE: ‘केसरी 2’ ने पहले दिन कितना किया कलेक्शन?
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ ने सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की। ये फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरी। मूवी को पॉजिटिव रिव्यू मिले। अक्षय की दमदार परफॉर्मेंस के बाद भी फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही। सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 7.50 करोड़ का बिजनेस किया है। हालांकि, ये अभी शुरुआती आंकड़े हैं, जिसमें बदलाव हो सकते हैं।
LIVE: ‘बैटलग्राउंड’ से बाहर हुए आसिम रियाज
आसिम रियाज को शो ‘बैटलग्राउंड’ से बाहर कर दिया गया है। इसकी वजह है उनका एग्रेसिव बिहेवियर। हाल ही में उनकी अभिषेक मल्हान और रुबीना दिलैक से तीखी बहस हुई। इस झगड़े की वजह से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है। इसके पहले उन्हें इसी एग्रेसिव बिहेवियर की वजह से रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ से भी बाहर किया गया था।
LIVE: सूर्या की ‘रेट्रो’ इस दिन होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर जारी
साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म ‘रेट्रो’ रिलीज होने को तैयार है। ये साल का बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जिसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में देख सकते हैं कि सूर्या का 80 के दशक का रेट्रो लुक देखने के लिए मिल रहा है। दर्शकों को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में ट्रेलर रिलीज के साथ ही मेकर्स ने वो इंतजार की घड़ी को कम कर दिया है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में भी रिलीज होने वाली है। इसे 1 मई, 2025 को रिलीज किया जाएगा।









