bse.ap.gov.in, BSEAP SSC Results, Andhra Pradesh Board Class 10th Result 2025 Live माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आंध्र प्रदेश (बीएसईएपी) कल यानी 23 अप्रैल, 2025 को माध्यमिक विद्यालय प्रमाणन (एसएससी) कक्षा 10 का परिणाम घोषित करेगा। बीएसईएपी एसएससी कक्षा 10वीं परिणाम 2025 छात्रों के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in और apopenschool.ap.gov.in पर सुबह 10 बजे उपलब्ध होगा।
AP SSC Class 10th Results Direct Link Here
जो छात्र आंध्र प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने रोल नंबर का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से अपने परिणाम देख सकेंगे और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आधिकारिक नोटिस में लिखा है, ‘मार्च 2025 में आयोजित एसएससी सार्वजनिक परीक्षाओं के परिणाम, ओपन स्कूल एसएससी और ओपन स्कूल इंटरमीडिएट परिणामों के साथ, 23 अप्रैल, 2025 को सुबह 10:00 बजे जारी किए जाएंगे।’
आंध्र प्रदेश एसएससी कक्षा 10वीं परिणाम 2025: तिथि, परिणाम जांचने का समय
बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, एपी एसएससी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम कल सुबह 10 बजे स्कूल शिक्षा निदेशक श्री विजय राम राजू द्वारा घोषित किया जाएगा। इस साल, आंध्र प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 17 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की थी।
यहां जानें आंध्र प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 10वीं से जुड़ी पल-पल की Live Updates
Live Updates
AP SSC Class 10th Results 2025 LIVE: सुबह दस बजे आएगा एसएससी परीक्षा 2025 का रिजल्ट
आंध्र प्रदेश BSEAP की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एसएससी परीक्षा 2025 का रिजल्ट, 23 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा के नतीजे सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे।
AP SSC Class 10th Results 2025 LIVE: पिछले साल 86.69 फीसदी रहा था रिजल्ट
एपी बोर्ड के मुताबिक, एक या दो विषयों में जो छात्र असफल होते हैं, तो वे सप्लीमेंट्री एग्जाम दे पाएंगे। पिछले साल के परिणामों की बात करें तो एसएससी परीक्षा में कुल 86.69 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।
AP SSC Class 10th Results 2025 LIVE: कब हुई थी आंध्र प्रदेश में 10वीं की परीक्षा
BSEAP ने AP SSC या कक्षा 10वीं की सार्वजनिक परीक्षाएं 17 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। अब बुधवार को बोर्ड एग्जाम के नतीजे जारी करेगा।
AP SSC Class 10th Results 2025 LIVE: कैसे मिलेगी छात्रों को मार्कशीट?
आंध्र प्रदेश बोर्ड के परिणाम घोषित होने के बाद प्रोविजनल मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन प्रदर्शित की जाएगी। हालांकि स्टूडेंट्स को परमानेंट मार्कशीट स्कूलों के जरिए ही मिलेगी।
AP SSC Class 10th Results 2025 LIVE: पास होने के लिए एपी बोर्ड में चाहिए होंगे 35 नंबर
इस साल आंध्र प्रदेश की 10वीं की परीक्षा में करीब 6.5 लाख छात्र AP SSC कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। छात्रों को पास घोषित होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35 प्रतिशत नंबर होने चाहिए।
AP SSC Class 10th Results 2025 LIVE: रोल नंबर से देख सकेंगे 10वीं का रिजल्ट
आंध्र प्रदेश का दसवीं का रिजल्ट देखने के लिए आपको अपने हॉल टिकट का रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा।
AP SSC Class 10th Results 2025 LIVE: एपी एसएससी क्लास 10वीं रिजल्ट कल होगा जारी
एपी एसएससी क्लास 10वीं रिजल्ट कल डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in और apopenschool.ap.gov.in पर सुबह 10 बजे उपलब्ध होगा।









