Very Good Chance War Can Finally End US discussions with Putin russia ukraine ceasefire news
स्वास्थ्य

Very Good Chance War Can Finally End US discussions with Putin russia ukraine ceasefire news

Spread the love


क्या रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खत्म हो सकता है? इसका संकेत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर को लेकर अमेरिका की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ‘बहुत अच्छी’ बातचीत हुई है और इससे दोनों देशों के बीच युद्ध के खत्म होने की उम्मीद बढ़ गई है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि दोनों देशों के बीच चल रहा यह युद्ध अब समाप्त हो सकता है। ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने पुतिन से आग्रह किया है कि वह यूक्रेन के उन सैनिकों की जान बख्श दे, जो रूसी सैनिकों से घिरे हुए हैं। उन्होंने कहा है कि वरना यह एक ऐसा भयानक नरसंहार होगा जैसा दूसरे विश्व युद्ध के बाद से नहीं देखा गया है।

अमेरिका प्रस्तावित सीजफायर पर पुतिन सहमत लेकिन रखी ये शर्त

डोनाल्ड ट्रंप की सोशल मीडिया के पोस्ट के कुछ ही मिनटों बाद व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की थी न कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने।

सीजफायर का रखा है प्रस्ताव

बताना होगा कि डोनाल्ड ट्रंप ने इस लड़ाई में 30 दिन के सीजफायर का प्रस्ताव रखा है लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि यूक्रेन को पश्चिमी देशों से हथियारों की आपूर्ति सहित कुछ मुद्दों पर बात होनी चाहिए। पुतिन ने अमेरिका के द्वारा प्रस्तावित सीजफायर के प्रति अच्छा संकेत दिया है लेकिन उनके इरादों से ऐसा भी लगता है कि वे चाहते हैं कि यूक्रेनी सैनिकों को सरेंडर कर देना चाहिए और इस वजह से यह बातचीत कठिन होती दिख रही है।

गुरुवार को पुतिन ने सीजफायर के अमेरिकी प्रस्ताव पर कहा था कि मॉस्को इसके लिए तैयार है लेकिन उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया था कि पहले जो मुद्दे हैं उनका समाधान किया जाना चाहिए। पुतिन ने शक जताया है कि क्या यूक्रेन की सेना सीजफायर का पालन करेगी?

पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, चार लोग घायल

पुतिन ने चिंता जताई है कि सीजफायर के बाद यूक्रेन की सेना फिर से युद्ध की तैयारी कर सकती है। उन्होंने सीजफायर को लेकर भी कुछ सवाल खड़े किए थे। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि व्लादिमीर पुतिन लड़ाई का हल ढूंढने के बजाय इसे लंबा खींचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि रूस लंबे समय तक शांति को टालना चाहता है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *