Budaun News: दातागंज में 104 करोड़ रुपये से पूरा होगा अधूरा मुढ़ा पुल, कार गिरने से गई थी तीन लोगों की जान
होम

Budaun News: दातागंज में 104 करोड़ रुपये से पूरा होगा अधूरा मुढ़ा पुल, कार गिरने से गई थी तीन लोगों की जान

Spread the love


बदायूं के दातागंज क्षेत्र में रामगंगा नदी पर स्थित अधूरे मुढ़ा पुल को अब 104 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से धनराशि जारी कर दी गई है। यह वही पुल है, जहां 24 नवंबर 2024 को कार गिरने से उसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गई थी। ये लोग गूगल मैप के सहारे इस रास्ते पर फरीदपुर जा रहे थे। दातागंज क्षेत्र के गांव मुढ़ा पुख्ता और फरीदपुर के बीच रामगंगा नदी पर बने इस पुल का एक हिस्सा सितंबर 2023 में आई भीषण बाढ़ में बह गया था। इसके बाद से पुल अधूरा पड़ा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पुल बनने से फरीदपुर की दूरी 38 किमी दूरी हो जाएगी कम

वर्तमान में दातागंज से फरीदपुर जाने के लिए 68 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। पुल पूरा हो जाने के बाद यह दूरी घटकर मात्र 30 किलोमीटर रह जाएगी। इससे करीब 38 किलोमीटर की दूरी कम होगी, जिससे लोगों के समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। यह मार्ग दातागंज से फरीदपुर होते हुए तिलहर, कटरा, शाहजहांपुर, लखनऊ और सीतापुर जाने का सीधा रास्ता भी है।

पहले 42 करोड़ की लागत से बना था पुल 

दातागंज तहसील के गांव मुढ़ा पुख्ता और फरीदपुर के बीच रामगंगा नदी पर करीब पांच साल पहले 42 करोड़ रुपये की लागत से 700 मीटर लंबा पुल बनाया गया था। इस पुल के बनने से दातागंज और फरीदपुर के बीच की दूरी काफी कम हो गई थी।  हालांकि, वर्ष 2023 में आई भीषण बाढ़ के दौरान रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से फरीदपुर की ओर का करीब 180 मीटर लंबा संपर्क मार्ग 12 सितंबर को बह गया था, जिससे पुल बेकार हो गया था। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *