Budaun News: पानी के लिए ओवरहेड टैंक पर चढ़े सभासद, पांच दिन से नहीं हुई आपूर्ति, 50 हजार लोग परेशान
होम

Budaun News: पानी के लिए ओवरहेड टैंक पर चढ़े सभासद, पांच दिन से नहीं हुई आपूर्ति, 50 हजार लोग परेशान

Spread the love


बदायूं के आंबेडकर छात्रावास के पीछे स्थित नगर पालिका के ओवरहेड टैंक की सफाई के नाम पर पिछले पांच दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी गई है। इससे जुड़े पांच वार्डों के करीब 50 हजार लोग पीने के पानी के लिए परेशानी झेल रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। इससे नाराज वार्ड सदस्य सोमवार सुबह ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Trending Videos



नगर पालिका प्रशासन ने तीन दिन में सफाई कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी न तो सफाई पूरी हुई और न ही पानी की आपूर्ति बहाल की गई। इससे लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। वार्ड नंबर 15 के सभासद मुकेश कुमार साहू, वार्ड नंबर 18 के सभासद मोहित सक्सेना और वार्ड नंबर 27 की सभासद नाजरीन के पति रफी उद्दीन शेख सुबह ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *