{“_id”:”6958b61f9a348d2dbf0fa2de”,”slug”:”criminals-murdered-the-wife-of-a-utensils-trader-and-then-looted-his-house-in-budaun-2026-01-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Budaun News: बर्तन व्यापारी की पत्नी की हत्या, घर से 20 लाख रुपये समेत जेवर लूट ले गए बदमाश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पापड़ गांव में शुक्रवार रात बदमाशों ने बर्तन व्यापारी की पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद घर से नकदी जेवर लूट ले गए। महिला घर में अकेली थी। शनिवार सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई।
मृतका के परिजनों से जानकारी करते एसएसपी – फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पापड़ गांव में शुक्रवार रात बर्तन व्यापारी राम अवतार गुप्ता की पत्नी मुन्नी देवी (55 वर्ष) की बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घर से नकदी और जेवर लूट ले गए। शनिवार की सुबह शव घर में देख कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों के मुताबिक बदमाश घर से करीब 20 लाख रुपये नकद और सोने के आभूषण लूटकर ले गए हैं। मुन्नी देवा का शव सुबह बेड पर पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
Trending Videos
राम अवतार गुप्ता ने बताया कि वह गांव-गांव जाकर बर्तन की दुकान लगाते हैं। सोने-चांदी के जेवर गिरवी रखने का काम भी करते हैं। उनकी चार बेटियां हैं, सबकी शादी हो चुकी है। घटना के समय बुजुर्ग महिला ही घर में थी। राम अवतार काम के सिलसिले में बाहर गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Spread the love {“_id”:”689162cab319ab26db0fd688″,”slug”:”cm-yogi-gift-cheap-housing-will-be-available-in-agra-up-launching-today-2025-08-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: रक्षाबंधन से पहले सीएम योगी दे रहे सस्ते आवास का तोहफा, लाॅन्चिंग आज…जानें खासियत, ऐसे करें बुकिंग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} सीएम योगी – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार आगरा की जिस नई टाउनशिप अटलपुरम की लाॅन्चिंग सीएम योगी आज करने जा रहे हैं, वो बेहद खास है। खास इसलिए […]
Spread the love 39 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को 197 अग्निवीरों का पासिंग आउट परेड हुई। इस दौरान अग्निवीरों ने राष्ट्र सेवा की शपथ ली। कार्यक्रम की शुरुआत खुखरी प्रस्तुति से हुई, इसके बाद अनुशासित मार्च पास्ट हुआ। पासिंग आउट परेड में पारंपरिक सैन्य गतिविधियां शामिल हुईं। परेड की समीक्षा ब्रिगेडियर अनिर्बान दत्ता, एसएम, […]
Spread the love {“_id”:”67a4ac28dbb23436fc0500c9″,”slug”:”gold-silver-price-in-varanasi-gold-crossed-86-thousand-for-first-time-2025-02-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gold Silver Price: शादी सीजन आते ही आसमान पर पहुंचा सोने का भाव, जानें- जनवरी से अब तक कितना आया दाम में उछाल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} सोने-चांदी का भाव – फोटो : PTI विस्तार शेयर बाजार में तेजी के चलते सोने और चांदी का भाव शिखर पर है। बुधवार को सोने […]