{“_id”:”679e6728235f7a21bd0e785e”,”slug”:”budget-kanpur-s-pollution-will-be-removed-through-urban-challenge-fund-budget-of-rs-1-lakh-crore-announced-2025-02-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Budget 2025: अर्बन चैलेंज फंड से दूर होगा कानपुर का प्रदूषण, एक लाख करोड़ के बजट की घोषणा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय बजट में शहरों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से बचाने और आधुनिक बनाने के लिए अर्बन चैलेंज फंड का एलान किया गया है। इस योजना के तहत एक लाख करोड़ रुपये तक की राशि शहरी विकास परियोजनाओं में लगाई जाएगी। इस फंड के माध्यम से देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल कानपुर की आबोहवा भी बेहतर होने की उम्मीद है।
Trending Videos
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि शहरी क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन वाले माध्यमों पर रोक लग सके। इसके लिए पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों की जगह सौर ऊर्जा से संचालित वाहनों का प्रयोग बेहतर उपाय होगा। अर्बन चैलेंज फंड के माध्यम से शहरों को स्मार्ट बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। कोयले से चलने वाले उद्योगों, बिजली वाले प्लांट को सौर ऊर्जा में बदलकर वहां के वातावरण को प्रदूषणमुक्त करने में भी सहायता मिलेगी। यह शहरों का इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधारने के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
डॉ. पांडेय के अनुसार वर्ष 2030 तक भारत अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं का 50 प्रतिशत नवीकरणीय स्रोतों से पूरा करेगा। इसके तहत कुल अनुमानित कार्बन उत्सर्जन में एक अरब टन की कमी करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि कोयला, पेट्रोल और डीजल के माध्यम से जो भी कार्बन उत्सर्जन होता हैं, उसमें ग्रीन हाउस गैसों की अधिकता रहती है। इसमें कार्बन डाई ऑक्साइड, नाइट्रस ऑक्साइड, हाइड्रो फ्लोरो कार्बन जैसी गैस शामिल हैं।
Spread the love Akhilesh Yadav: 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी सपा ने अभी से शुरू कर दी है। पार्टी ने तय किया है कि वह हर बूथ पर पांच सक्रिय कार्यकर्ता नियुक्त करेगी। Source link
Spread the love यूपी के रायबरेली में सोमवार की शाम हुए सड़क हादसे में मंगलवार की सुबह दो और लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई। इससे पहले शाम को मौके पर ही पिता-पुत्र की मौत हो गई […]
Spread the love पीलीभीत के पूरनपुर से पुलिस के साथ यहां बदायूं में एसएसपी से मिलने आए हर्षित मिश्रा के परिवार ने शहर में डीएम कंपाउंड चौराहे के पास जमकर विरोध किया। हर्षित के मामा विकास मिश्रा ने एक विधायक का नाम लेकर स्थानीय अधिकारियों पर बिरादरीवाद के तहत काम करने का आरोप लगाया। कहा कि […]